MP में बदले गए आधा दर्जन से अधिक जिलों के कलेक्टर कुल 12 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुआ तबादला - खबरीलाल.नेट
खबरीलाल
Shorts Videos Web Stories search

MP में बदले गए आधा दर्जन से अधिक जिलों के कलेक्टर कुल 12 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुआ तबादला

Sub Editor

whatsapp

लोकसभा चुनाव के पहले 12 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादलों की सूची सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी की गई है। वही रतलाम विदिशा सीधी उमरिया दमोह झाबुआ जिलों के कलेक्टरों के तबादले भी कर दिए गए हैं।

कलेक्टर रतलाम भास्कर लक्षकर को प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल स्थानांतरण किया गया है, कलेक्टर विदिशा उमाशंकर भार्गव को राज्यपाल के अपर सचिव राज भवन भोपाल, सुरुचि सोमवंशी राज्यपाल की उपसचिव राज भवन भोपाल को कलेक्टर सीधी, धर्मेंद्र कुमार जैन उप सचिव कार्मिक मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग को कलेक्टर उमरिया, राजेश बाथम अपर आयुक्त राजस्व उज्जैन संभाग उज्जैन को कलेक्टर रतलाम, मयंक अग्रवाल कलेक्टर दमोह को उपसचिव मध्य प्रदेश शासन, कलेक्टर सीधी साकेत मालवीय को संचालक कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश भोपाल, नेहा मीना अपर कलेक्टर नीमच को कलेक्टर झाबुआ, कलेक्टर झाबुआ तन्वी हुड्डा को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर, बुध्देश कुमार वैद्य कलेक्टर उमरिया को कलेक्टर विदिशा, उपसचिव मुख्यमंत्री सुधीर को कुमार कोचर को कलेक्टर दमोह और मनोज कुमार सरियम मुख्य कल्पना अधिकारी जिला पंचायत भिंड को अपर आयुक्त सहपंजक सहकारी संस्थाएं मध्यप्रदेश भोपाल स्थानांतरित किया गया है।

Khabarilal
Sub Editor

मैं पिछले 5 शाल से ज्यादा समय से Content Writing कर रहा हूँ। मैंने Bcom से Graduation किया है। मुझे Automobile और Tech मे ज्यादा इंट्रेस्ट है इसीलिए मैं इन पर लिखना ज्यादा पसंद करता हूँ।
error: RNVLive Content is protected !!