Shorts Videos WebStories search

MP Crime : अकेले पाकर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य ने आदिवासी छात्रा के साथ की अश्लील हरकते

Content Writer

whatsapp

MP Crime : सिवनी शहर के भैरोगंज उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य द्वारा आदिवासी छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है.परिजनों और छात्रा की लिखित शिकायत के बाद महिला थाने की पुलिस ने उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य  महेश कुमार गौतम के खिलाफ छेड़खानी एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है.प्राचार्य द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी की करतूत पता चलने के बाद बच्चों में भी आक्रोश है.

अकेले पाकर करता था छेड़खानी :

अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार मरावी ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य महेश कुमार गौतम द्वारा नाबालिग छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ दुर्व्यवहार कर अश्लील हरकते की शिकायत छात्रा के द्वारा अपने परिजनों के साथ महिला थाने में पहुचकर शिकायत दर्ज करवाई गई है, छात्रा के कथन और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्राचार्य के खिलाफ 354,पास्को एक्ट एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है.

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।