Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत का खुल गया राज आई यह बड़ी वजह सामने

Author Picture
Sub Editor
Apr 19, 2024 7:17 PM IST

[inb_subtitle]

पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत का खुल गया राज आई यह बड़ी वजह सामने
— पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत का खुल गया राज आई यह बड़ी वजह सामने

—Advertisement—

नीमच में पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत का राजफाश, 4 तस्कर गिरफ्तार, 2 और की तलाश, 54 किलो डोडाचूरा भी बरामद, लगभग 2 माह पूर्व कार एक्सीडेंट में हुई थी आरक्षक की संदिग्ध मौत

बीते 29 फरवरी की सुबह एक स्कॉर्पियो नीमच फोरलेन के बायपास पर भरभड़िया फंटे के समीप क्षतिग्रस्त हालात में पलटी हुई मिली थी कार के पास ही नीमच के पुलिस आरक्षक राजाराम जाट मृतावस्था में मिला था जिसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। इस संदिग्ध मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया, करीब 2 महीने की मशक्कत के बाद पुलिस ने इस पेचिदा मामलेको सुलझा लिया। दरअसल आरक्षक की मौत के पीछे वजह मादक पदार्थ अफीम डोडे के चूरे की तस्करी है।

जांच के बाद पुलिस ने राजस्थान के बालोतरा जिले के 5 और नीमच के रायसिंहपुरा के 1 व्यक्ति को आरोपी बनाया है जिनमे से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है। नीमच सिटी थाना अंतर्गत जवासा चौकी पर तैनात आरक्षक राजाराम जाट 29 फरवरी की सुबह अपने भाई की स्कॉर्पियो कार लेकर फायरिंग रेंज के लिए निकला था। तभी उसे राजस्थान के नम्बर वाली संदिग्ध कार दिखाई थी, आरक्षक ने स्कॉर्पियो से संदिग्ध कार का पीछा शुरू कर दिया। लेकिन कार में सवार शातिर तस्करों ने कट दिखाकर अपनी कार विपरीत दिशा में मोड़ ली।

पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत का खुल गया राज आई यह बड़ी वजह सामने
पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत का खुल गया राज आई यह बड़ी वजह सामने

इससे आरक्षक हड़बड़ा गया और कार असंतुलित होकर पलटी खा गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। और तस्करों की कार भी टकराकर क्षतिग्रस्त जो गई। इस कार में तस्कर 54 किलो डोडाचूरा लेकर जा रहे थे लेकिन उन्होंने डोडाचूरा निकाल कर घटनास्थल के समीप एक गड्ढे में छुपा दिया और कार छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले की गहन जांच कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर डोडाचूरा भी बरामद कर लिया है।

2 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। तस्करों ने डोडाचूरा नीमच के समीप गांव रायसिंहपुरा से रायसिंह कछावा से लिया था, पुलिस ने रायसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज