Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ग्वालियर में 2 बेटों के साथ मिलकर आरोपी ने युवक को उतारा था मौत के घाट परिजन में थाने खड़ा कर दिया हंगामा

Author Picture
Sub Editor
Apr 28, 2024 7:19 PM IST

[inb_subtitle]

ग्वालियर में 2 बेटों के साथ मिलकर आरोपी ने युवक को उतारा था मौत के घाट परिजन में थाने खड़ा कर दिया हंगामा
— ग्वालियर में 2 बेटों के साथ मिलकर आरोपी ने युवक को उतारा था मौत के घाट परिजन में थाने खड़ा कर दिया हंगामा

—Advertisement—

ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर में तीन दिन पहले एक आदिवासी युवक के हत्या के मामले में परिवार के लोगों ने आज थाने पर प्रदर्शन कर हंगामा कर दिया। परिजनों की मांग है कि इस मामले में पुलिस ने सिर्फ तीन लोगों को आरोपी बनाया है जबकि आरोपियों की संख्या ज्यादा थी हालांकि पुलिस ने दो आरोपी सुनील एवं अनिल को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन असल मास्टरमाइंड इनका पिता वीरू अभी तक फरार है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि पुलिस ने उनके ऊपर लाठियां भांजी भी की है। पुलिस पीड़ित परिवार की सुनने के बजाय आरोपियों का साथ दे रही है। वही परिवार के लोगो का यह भी आरोप है। कि आरोपियों ने पुलिस में लाखों रुपए भर दिए हैं। इस कारण पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि आरोपी उन्हें धमकाते घूम रहे हैं। महिलाओं ने अपनी चोट दिखाते हुए कहा कि पुलिस ने उनकी फरियाद सुनने के बजाय उन पर ही लाठियां भांज दीं।

ग्वालियर में 2 बेटों के साथ मिलकर आरोपी ने युवक को उतारा था मौत के घाट परिजन में थाने खड़ा कर दिया हंगामा
ग्वालियर में 2 बेटों के साथ मिलकर आरोपी ने युवक को उतारा था मौत के घाट परिजन में थाने खड़ा कर दिया हंगामा

मामला बिगड़ता देख पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह भी वहां पहुंचे और उन्होंने किसी तरह मामले को समझाबुझाकर शांत किया। आपको बता दें की मृतक सोनू आदिवासी अपनी ममेरी बहन की शादी में गया था। उसी शादी में तीनों आरोपी भी आए थे सोनू का पूर्व में वीरू आदिवासी और उसके लड़कों अनिल एवं सुनील से विवाद हो गया था। जब आरोपियों को सोनू को शादी में देखा तो उन्होंने सोनू को बातचीत के बहाने से टेंट के पीछे बुला लिया। इसी बीच विवाद हो गया जिस पर तीनों आरोपियों ने मिलकर सोनू को चाकू से मार कर उसकी हत्या कर दी थी।

फिलहाल पुलिस के आश्वासन के बाद माहौल शांत हो गया और सभी लोग वापस लौट गए। जिसके बाद मुख्य आरोपी पिता वीरू की तलाश में जुट गई है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज