Shorts Videos WebStories search

शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने वाली ईनामी लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

Sub Editor

शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने वाली ईनामी लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
whatsapp

पिछले दिनों देवास जिले के भौरांसा में शादी का झांसा देकर लूट करने वाली लूट करने वाली लुटेरी दुल्हन राधिका को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार राधिका पिछले 3 महीनों से फरार थी।

राधिका ने शादी के नाम पर थाना भौरांसा अंतर्गत खोनपीरपिपल्या के फरियादी के साथ 20 लाख की लूट की थी जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर राधिका को ढुंढना शुरु कर दिया था। शातिर राधिका पर पुलिस ने 2000 रुपये का ईनाम भी घोषित किया हुआ था।

आखिर पुलिस को 3 महीनों से फरार चल रही राधिका उर्फ हिना पिता महेश यादव निवासी डोंगरगांव कसरावद को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। जानकारी अनुसार और भी कई लोगों के साथ ठगी की वारदातों का खुलासा हो सकते हैं।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

देवास
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, स्टेट वॉइस, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।