Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MPPSC 2021 में रायसेन की Ankita Patkar ने किया MP टॉप

Author Picture
Sub Editor
Jun 7, 2024 4:33 PM IST

[inb_subtitle]

MPPSC 2021 में रायसेन की Ankita Patkar ने किया MP टॉप
— Ankita Patkar of Raisen topped MP in MPPSC 2021

—Advertisement—

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा-2021 का रिजल्ट आ गया है.एमपीपीएससी ने इस परीक्षा की 87 फीसदी सीटों का परिणाम घोषित किया है. इस रिजल्ट के टॉप-10 में से 7 महिला उम्मीदवार हैं. डिप्टी कलेक्टर के 24 में से 12 पदों पर महिलाओं ने बाजी मारी है। जिसमे रायसेन की अंकिता पाटकर ने टॉप किया है।अंकिता की इस उपलब्धि के बाद घर मे आज जश्न का माहौल हैं। सुबह से उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।

MPPSC 2021 में रायसेन की Ankita Patkar ने किया MP टॉप
Ankita Patkar of Raisen topped MP in MPPSC 2021

एमपीपीएससी परीक्षा में रायसेन की अंकिता पाटकर ने टॉप किया है. मध्य प्रदेश में अंकिता ने पहली रैंक हासिल की है. उन्होंने 1575 में से 942 अंक हासिल किए हैं. इस रिजल्ट के साथ ही अब वे डिप्टी कलेक्टर बन गई हैं। इस रिजल्ट की घोषणा होते ही अंकिता के परिवार में खुशियां छा गईं. उन्हें बधाई देने वालों कतार लग गई है. मीडिया से खास बातचीत में अंकिता ने कई बातें शेयर कीं उन्होंने युवाओं को आत्म चिंतन करने के लिए भी प्रेरित किया है उन्होंने कहा कि मैं इस रिजल्ट से बेहत खुश हूं। परिवार का तो खुशी का ठिकाना नहीं है। मेरी सारी सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता और बहनों को जाता है।

अंकिता ने कहा कि पढ़ाई के लिए जरूरी है कि आप अड़चनों से दूर रहें। आपको टीवी, सोशल मीडिया, मनोरंजन को छोड़ना जरूरी नहीं है, लेकिन उनसे दूर होना जरूरी है. मैं पढ़ाई के शुरूआत दौर 7-8 घंटे रोज पढ़ा करती थी. मैंने पढ़ाई के दौरान जीवन के एक-एक मिनट का टाइम मैनेजमेंट किया था। कब सोना है, कब खाना, कब आराम करना है, सबकुछ निर्धारित था। मुझे यकीन था कि इस तरह अगर में आगे बढ़ी तो सफलता जरूर मिलेगी।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज