Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मोबाइल शॉप से चोर ने उड़ाए ढाई लाख के 18 मोबाइल सेट,घटना CCTV में हुई कैद

Author Picture
Sub Editor
Jun 18, 2024 1:46 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

सागर जिले के देवरी में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आम लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है,बीती रात बस स्टैंड के पास, मेन रोड पर स्थित श्रद्धा मोबाइल शॉप से अज्ञात चोर ने दुकान की सीलिंग लाइट निकाल कर 6 वाय 9 की जगह से दुकान में घुसकर ढाई लाख रुपए कीमत के 18 मोबाइल सेट चोरी कर लिए,पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है और अब देवरी पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है,

श्रद्धा मोबाइल शाप के संचालक धर्मेंद्र साहू ने बताया कि सुबह करीब जब 9:30 बजे मोबाइल की दुकान खोलने के लिए गए और ताला खोला तो उनकी दुकान में रैक में रखें रेडमी,ओप्पो,सैमसंग और अन्य कंपनियों के 18 मोबाइल सेट गायब दिखाई दिए जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस थाना देवरी में दी,दुकान संचालक की सूचना पर देवरी पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 457, 380 का अपराध दर्ज कर लिया है, जिसमें करीब 80,000 रुपए के मोबाइल चोरी दर्शाया गया है, शाम को पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ मोबाइल शॉप पर चोरी की जांच करने पहुंची लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली,देवरी थाने के एसआई अनिल कुजूर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बस स्टैंड के पास स्थित श्रद्धा मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने मोबाइल चुराए हैं जिसकी रिपोर्ट दर्ज की है, मोबाइल की संख्या और कीमत एफआईआर के समय दुकानदार धर्मेंद्र साहू नहीं बता पाए है की कितनी कीमत के कितने मोबाइल चोरी हुए हैं जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी,

दुकान संचालक धर्मेंद्र साहू के अनुसार श्रद्धा मोबाइल शॉप में ढाई लाख रुपए कीमत के 18 मोबाइल चोरी हुए है,चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी में रिकार्ड हुआ है,वीडियो के अनुसार जिस तरह चोर दुकान में दाखिल हुआ वह देख कर सभी हैरान है,चोर मोबाइल दुकान के छप्पर से चद्दर को काटकर अंदर प्लाई की सीलिंग में पहुंचा और उसमें लगे 6 बाई 9 की सीलिंग लाइट को काटकर नीचे शोकेस पर उतरा और उसने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को विपरीत दिशा की तरफ मोड़ दिया, चोर अपने चेहरे पर सफेद रंग का स्कार्फ बंधे हुए था, दुकान में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे को भी मोबाइल चुराने के पहले चोर ने विपरीत दिशा में बदल दिया और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया ताकि सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा और हुलिया पहचान में ना आ सके, 6 बाई 9 के छेद से चोरी की वारदात को लेकर पुलिस और आम लोग हैरान हैं, चोर मोबाइल चोरी की वारदात करने के बाद सफेद रंग की बोरी में मोबाइल लेकर पटेल वार्ड स्थित हरसिद्धि मंदिर के पास पहुंचा और वहां बोरी और खाली मोबाइल के डिब्बे छोड़कर भाग गया जिसकी  सूचना मिलने पर पुलिस ने चोर द्वारा छोड़ा गया मसरूका जप्त कर लिया है,इसी जगह से पुलिस से एक पेचकस और प्लाई काटने की आरी भी बरामद की है,

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज