Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मासूम बेटी को छोड़ बिन व्याही 18 वर्षीय माँ ने खाया जहर लव जेहाद का मामला आया सामने

Author Picture
Editor
Jun 18, 2024 3:18 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

नीमच। शहर के सिटी थानांतर्गत आने वाले ग्राम नेवड़ में सोमवार शाम को भारती नाम की युवती ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके बाद ऊसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में नीमच जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। मगर गम्भीर हालत को देखते हुए उसे रेफर किया गया। मगर परिजनों ने उसे नीमच के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में युवती के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

मामले में मृतका की माँ ने प्रेमी पर पैसे मांगने, शादी के नाम पर धोखा देने,शोषण करने के जैसे कई गम्भीर आरोप लगाए है। बताया जा रहा है कि आरोपी नईम खान ने स्कूल में पढ़ाई के दौरान ज्योति के संपर्क में आया और उससे दोस्ती की बाद में शादी का झांसा देते हुए उसका शोषण किया इस दौरान गर्भवती हुई और उसने एक बेटी को भी जन्म दिया साथ ही जब परिजनों ने युवक से शादी की बात कही तो वह जल्द शादी करने का भरोसा युवती और परिजनों को देता रहा मगर शादी नहीं की।

बताया जा रहा है कि युवती एक बेटी को जन्म देने के बाद आर्थिक परेशानी के चलते रोजगार के लिए दिल्ली चली गई थी। वहां भी युवक पहुंच गया और झूठे दिलासे देने लगा। अभी युवती अपने घर ही रह रही थी। घटना वाले दिन प्रेमी युवक उससे मिलने गया था। बताया जा रहा है कि इनके बीच कुछ कहासूनी भी हुई थी। जिसके भारती ने यह कदम उठा लिया। परिजनों की मांग है कि उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी के चलते परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर नीमच सिटी थाने पर भी पहुंचे थे। हालांकि पुलिस के समझाईश के बाद परिजनों को रवाना कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज