Shorts Videos WebStories search

MP में बदले गए 2 जिलों के पुलिस अधीक्षक कुल 5 IPS का हुआ तबादला

खबरीलाल Desk

MP में बदले गए 2 जिलों के पुलिस अधीक्षक कुल 5 IPS का हुआ तबादला
whatsapp

गृह विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा प्रदेश में पांच आईपीएस के तबादलों की सूची जारी की गई है। 1993 बैच की आईपीएस सोनाली मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संचालक मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी का प्रभार दिया गया है।

वही सिवनी पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल भेज दिया गया। इंदौर देहात पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार को पुलिस अधीक्षक सिवनी का प्रभार दिया गया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक PTS जिला इंदौर को देहात इंदौर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

देखिए सूची

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

खबरीलाल Desk