Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP Crime : देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट कुल्हाड़ी लेकर थाने सरेंडर कर दिया सरेंडर 

Author Picture
Sub Editor
Jun 29, 2024 11:40 AM IST

[inb_subtitle]

देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट कुल्हाड़ी लेकर थाने सरेंडर कर दिया सरेंडर
— MP Crime News

—Advertisement—

  • पड़ोसी की महिला के साथ बकरी चराने जाने से मना करने पर हुआ विवाद।
  • देवर ने अपनी ही भाभी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर उतारा मौत के घाट।
  • हत्या करने के बाद कुल्हाड़ी लेकर थाने सरेंडर करने पहुंचा आरोपी।
  • पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
  • घटना के बाद क्षेत्र में मचा हड़कंप।
  • पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बारा कगरे की घटना।

पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पड़ोसन साथ बकरी चराने से मना करने पर देवर और भाभी में विवाद हो गया जब भाभी पड़ोसन के साथ बकरी चराने जाने को लेकर नहीं मानी तो शराब के नशे में धुत गुस्साए देवर ने अपनी ही भाभी को कुल्हाड़ी से मार कर मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कलही केवट उम्र 45 वर्ष निवासी बारा कगरे पड़ोस की महिला के साथ बकरी चराने जंगल जाती थी जो उसके देवर को नागवार गुजरा जिसको लेकर उसके देवर राजा राम के द्वारा बार-बार मना किया गया इसी बात को लेकर कल दोपहर में मृतिका और उसके देवर के बीच विवाद हो गया और गुरसाये देवर ने बकरी चराने गई अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से मार कर मौत के घाट उतार दिया और खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर अजयगढ़ थाना पहुंच गया इसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी मृतिका के लड़के को दी और घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज