Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Bandhavgarh में जंगली सुअर का शिकार करने वाले 3 शिकारी पहुँचे सलाखों के पीछे

Author Picture
Editor
Jun 30, 2024 6:09 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आए दिन होने वाली शिकार की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर वन परिक्षेत्र के कक्ष आर.एफ. 390 के झमकनिया नाले में जंगली सुअर के शिकार का है।

कल दिनांक 29 जून को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पी. के. वर्मा के निर्देशन में परिक्षेत्र अधिकारी पतौर अर्पित मेराल वनक्षेत्रपाल द्वारा अपनी टीम के साथ पतौर गांव में अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई और जंगली सुअर के शिकारियों पतौर निवासी राममिलन बैगा, राजन बैगा और पांडू बैगा को जंगली सुअर के कच्चे तथा पके मांस के साथ पकड़ा गया।

तीनो आरोपियों ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पतौर रेंज अंतर्गत पतौर डी बीट के कक्ष आर.एफ. 390 के झमकनिया नाले में घुस कर जंगली सुअर के बच्चे का मांस खाने के उद्देश्य से शिकार किया था।

प्रकरण दर्ज करने के पश्चात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके आज 30 जून को उमरिया जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में परिक्षेत्र अधिकारी पतौर अर्पित मैराल, परिक्षेत्र अधिकारी मानपुर मुकेश अहिरवार, परिक्षेत्र सहायक पतौर संतोष कुमार चतुर्वेदी, परिक्षेत्र सहायक धमोखर श्री नरेंद्र सिंह, वनरक्षक श्री कमलेश नंदा, पेन्द्रे, कैलाश बैगा, विक्रम सिकरवार आदि का विशेष योगदान रहा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज