Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जबलपुर में चल रही है थाने में लिस्टिड गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की कराई गुण्डा परेड मचा हड़कंप

Author Picture
Sub Editor
Jul 3, 2024 10:16 PM IST

[inb_subtitle]

जबलपुर में चल रही है थाने में लिस्टिड गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की कराई गुण्डा परेड मचा हड़कंप
— A hooligan parade of listed goons and monitored criminals is going on in Jabalpur police station, causing commotion

—Advertisement—

प्रोफाईल की गयी अपडेट एवं दी गयी हिदायत कि यदि कोई भी अनैनितक गतिविधि को अंजाम दिया तो पूर्व आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये की जायेगी जिला बदर, एन.एस.ए. की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाने में लिस्टिड गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों को थाने बुलाया जाकर सभी की प्रोफाईल एवं फोटो अपडेट करने हेतु आदेशित किये जाने पर आज दिनॉक 3-7-2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सोनाली दुबे एवं समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/एसडीओपी के मार्गदर्शन में शहर एवं देहात के थाना प्रभारियों के द्वारा थाने में लिस्टिड गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाश को बुलाया गया, पूर्व में भरी गयी प्रोफाईल में मोबाईल नम्बर, फोटो आदि अपडेट किया गया।

इसके साथ ही जीवन यापन के सम्बंध में सघन पूछताछ करते हुये कथन लेख किये गये तथा सभी को सख्त हिदायत दी गयी कि यदि अशांति का वातावरण निर्मित किया गया अथवा किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो बंध पत्र की राशि तो जमा करवाई जायेगी ही, इसके साथ ही जिला बदर, एन.एस.ए. की कार्यवाही की जायेगी।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज