Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शादी समारोह के दौरान रोटी बनी विवाद का कारण दो पक्षो में खूनी संघर्ष 5 घायल 2 की हालत नाजुक

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jul 5, 2024 10:00 AM IST

[inb_subtitle]

शादी समारोह के दौरान रोटी बनी विवाद का कारण दो पक्षो में खूनी संघर्ष 5 घायल 2 की हालत नाजुक

—Advertisement—

शादी समारोह में रोटी के विवाद में दो पक्षो में खूनी संघर्ष।

विवाद में जमकर चले लात, घुसे और धारदार चाकू।

घटना का लाइव वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल।

घटना में दोनों पक्ष के 5 लोग हुए घायल 2 की हालत नाजुक रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर।

पन्ना कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षो की शिकायत पर मामला किया दर्ज।

पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संकल्प गार्डन की घटना।

घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल 

गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज रीवा किया गया रेफर।

पन्ना कोतवाली अंतर्गत संकल्प गार्डन में विवाह समारोह के दौरान रोटी के विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई जिसमें जमकर लात घूंसे चले और देखते ही देखते धारदार चाकू से भी मारपीट शुरू हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल पन्ना में प्राथमिक उपचार उपरांत रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है और पन्ना कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। 

बताया जा रहा गई कि जगात चौकी के यादव परिवार की शादी का कार्यक्रम नगर के संकल्प गार्डन में हो रहा था जिसमे सतना के कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। वही पन्ना के 2 युवकों से उनका रोटी को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है वही 2 गंभीर घायलो को रीवा रेफर किया गया है तो वही मामूली घायलो का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज