Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

यात्रीगण ध्यान दें इस ट्रेन में बाघ शावक बैठे हैं कृपया सावधान रहें !

Author Picture
Sub Editor
Jul 16, 2024 10:59 PM IST

[inb_subtitle]

यात्रीगण ध्यान दें इस ट्रेन में बाघ शावक बैठे हैं कृपया सावधान रहें !
— यात्रीगण ध्यान दें इस ट्रेन में बाघ शावक बैठे हैं कृपया सावधान रहें !

—Advertisement—

  • बाघिन के घायल शावकों को लाने चली एक डिब्बे की विशेष ट्रेन
  • भोपाल के वन्य प्राणी चिकित्सालय में किया गया भर्ती

भोपाल : सीहोर जिले मे बाघिन के घायल शावकों को लाने के लिये एक डिब्बे की विशेष ट्रेन चलाई गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उल्लेखनीय है कि गत सोमवार 15 जुलाई को सुबह करीब 6 बजे सीहोर जिले के बुदनी के मिडघाट रेलवे ट्रैक पर बाघिन के तीन शावक ट्रेन की चपेट में आ गए थे। इस दुर्घटना में एक शावक की मृत्यु हो गई। दो शावक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही वन्य प्राणी चिकित्सकों की टीम घटना स्थल पर पहुंची। दोनों घायल शावकों की स्थिति को देखते हुए वहां इलाज संभव नहीं था। दोनों को इलाज के लिए वन्य प्राणी चिकित्सालय भोपाल में तत्काल भर्ती कराना जरूरी था।

सीहोर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भोपाल स्थित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में संपर्क कर की मांग की। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक डिब्बे की विशेष ट्रेन मंगलवार सुबह बुधनी के घटना स्थल मिडघाट तक भेजने का निर्णय लिया। घायल शावकों को भोपाल लाने के लिए एक डिब्बे की विशेष ट्रेन भेजी गई एवं ट्रेन के साथ कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह भी भोपाल से ट्रेन में रवाना हुए। दोनों घायल शावकों को ट्रेन से भोपाल लाकर वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। दोनों घायल शावाकों का इलाज अभी चल रहा है। इस पूरी कार्रवाई में सीनियर डीओएम निरीश कुमार राजपूत, वन मंडल अधिकारी श्री मगन सिंह डाबर, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल सहित राजस्व एवं वन विभाग की टीम उपस्थित रही।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज