Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सब्जी मंडी उमरिया में बंधक बनाकर मानपुर के युवक के से हुई मारपीट

Author Picture
Editor
Jul 26, 2024 9:43 AM IST

[inb_subtitle]

सब्जी मंडी उमरिया में बंधक बनाकर मानपुर के युवक के से हुई मारपीट

—Advertisement—

जिला मुख्यालय उमरिया में आज शहर के बीचो-बीच स्थित सब्जी मंडी में छोटे विवाद में बड़ा रूप धारण कर लिया। दरअसल मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुलहरा के मैर टोला निवासी शिवम कुशवाहा अपनी पिकअप जो कि वह किराए पर चलते हैं उसे लेकर के सब्जी मंडी उमरिया पहुंचे थे।

सब्जी मंडी उमरिया में उनकी पिकअप को किसी ऑटो वाले ने पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर मार जाने पर शिवम ने जब आपत्ति दर्ज की तो ऑटो चालक ने उन्हें ऑटो में रखे हुए डंडे से वार कर दिया। बीच बचाव में शिवम ने भी टायर लीवर अपने वाहन से निकाल लिया। लेकिन घटना ने बड़ा रूप तब धारण कर लिया जब मंडी में मौजूद कई लोगों ने शिवम को बंधक बनाकर के जमकर मारपीट की। शिवम की हालत बिगड़ती देख आरोपियों के द्वारा ही उसे जिला चिकित्सालय उमरिया में रख करके वहां से फरार हो गए हैं।

घटना के दौरान कुछ महिलाएं भी शामिल थी शिवम कुशवाहा को ऐसे बांध दिया गया था कि उसे समान तरीके से खोलना मुश्किल नहीं था। तभी उसे औरत के द्वारा चाकू से रस्सी को काटा गया है। घटना के सैकड़ो लोग प्रत्यक्षदर्शी थे लेकिन किसी ने भी ना तो पुलिस को फोन करने की हिम्मत जुटा और ना ही कहीं सूचना दी।जो महिला चाकू से युवक की राशियों को काट रही है उसे महिला की साड़ी में ब्लड लगा हुआ है. जो की घटना के दौरानयुवक की सर से निकला है.

पूरे घटनाक्रम का वीडियो पीड़ित का साथी रामफल साहू अपने मोबाइल से बना रहा था जिसे आरोपियों ने छीन लिया है। फिलहाल पीड़ित जिला चिकित्सालय उमरिया के कैजुअल्टी वार्ड में है और उसके साथी उसके साथ बने हुए हैं।

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिली है मामले की विवेचना की जा रही है.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज