Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Ranthambore National Park में कछुए का शिकार करते हुए Riddhi के कब्स कैमरे में कैद

Author Picture
खबरीलाल Desk
Aug 28, 2024 1:43 PM IST

[inb_subtitle]

Ranthambore National Park में कछुए का शिकार करते हुए Riddhi के कब्स कैमरे में कैद
— Riddhi's cubs caught on camera hunting turtles in Ranthambore National Park

—Advertisement—

बाघ हमेशा मानव के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। देश की आजादी के पूर्व जहां हमारे देश में अनगिनत बाघों का शिकार हुआ है। वहीं अब हमारे देश में बाघों के संरक्षण और संवर्धन की कहानी पूरा विश्व देख रहा है।

विश्व प्रसिद्ध Ranthambore National Park में बाघिन रिद्धि और उसके कब्स पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। Ranthambore National Park में आने वाला हर एक सैलानी जा मन होता है कि वह Tigress Riddhi और उसके कब्ज की अठखेलियों को देख ले। Tigress Riddhi अपने कब्स को जंगल के कायदे कानून सिखाती हुई अक्सर कैमरे में कैद होती है।वही Tigress Riddhi के कब्स की नादानियां देख पर्यटक प्रशन्नचित्त हो जाते है।

एक ऐसी ही तस्वीर पर्यटकों ने देखी जब दोनों कब्स एक कछुए का शिकार करते हुए नजर आएं। Tigress Riddhi अपने कब्स को शिकार करने के गुर धीरे -धीरे खेल खेल में ही सिखाते जा रही है। जैसे मानव जीवन में मां अपने बच्चों को छोटी-छोटी बातें सिखाती हैं उसे चलना उठना बैठना बोलना सिखाती है वैसे ही जंगल में Tigress Riddhi अपने बच्चों को शिकार के पैटरे सिखाती हुई नजर आती है।

बाघ के शिकार के लिए कछुआ क्या मायने रखता है लेकिन सीखने के लिए Tigress Riddhi के कब्स कछुए का शिकार कर रहे है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से बाघिन के बच्चे बड़ी शिद्दत कछुए का शिकार कर रहे हैं। हालांकि आप सोच रहे होंगे कि इनकी मां Tigress Riddhi यहां आसपास नही है तो सम्भल जाइए वह अपने बच्चो पर नजर बनाए हुए हैं। और झाड़ियों में बैठकर आराम फरमा रही है। जरा सी आहट में बाघिन रिद्धि अपने कब्स के पास पहुँच जाएगी।इसलिए सावधान !

खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज