Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पुलिस की प्रताड़ना से युवक को आया हार्ट अटैक खड़ा हो गया हंगामा

Author Picture
Sub Editor
Sep 22, 2024 4:01 PM IST

[inb_subtitle]

पुलिस की प्रताड़ना से युवक को आया हार्ट अटैक खड़ा हो गया हंगामा
— पुलिस की प्रताड़ना से युवक को आया हार्ट अटैक खड़ा हो गया हंगामा

—Advertisement—

सागर जिले के गढ़ाकोटा में एक युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद परिजनों ने युवक का शव रख कर बस स्टैंड पर जाम लगा दिया,परिजनों का आरोप है कि जुआ खिलाने के झूंठे आरोप गढ़ाकोटा पुलिस ने युवक पर लगाये थे जिस कारण घबड़ा कर युवक गिर गया और उसकी मौत हो गयी है,दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे मृतक के परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन दिया गया तब कहीं जा कर जाम हटाया जा सका

मृतक के परिजन भरत यादव ने बताया कि गढ़ाकोटा थाने की पुलिस को एक घर में जुआफड़ की शिकायत मिली थी लेकिन गलत जगह यानी मृतक बबलू यादव के घर पुलिस पहुंच गई और बबलू यादव के साथ चार पुलिसकर्मी मार पीट करने लगे इसी दौरान बबलू यादव जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गयी,इसके बाद चारो पुलिसकर्मी वहां से भाग गए।

इस घटना से गुस्साए लोगो ने मृतक बबलू यादव का शव गढ़ाकोटा बस स्टैंड चौराहे पर रख कर जाम लगा दिया,प्रदर्शन लगभग 20 मिनिट तक चला जिस कारण सागर जबलपुर मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गयी,जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीओपी प्रकाश मिश्रा ने जांच और कार्यवाही का प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया तब कही जा कर जाम खोला जा सका।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज