Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria Crime : दीवार में छेद कर घुसे चोर बर्तन सहित नगदी पार

Author Picture
Sub Editor
Sep 29, 2024 9:46 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थानांतर्गत विंध्या कॉलोनी में एक घर मे दीवार में छेद कर चोरों ने बर्तन और नगदी पर हाथ साफ कर दिया है।जिसकी सूचना नौरोजाबाद थाने में दी गई है।

मामला नौरोजाबाद थानांतर्गत विंध्या कॉलोनी का है जहाँ की निवासी ममता सोनकर पति स्व. कन्हैया लाल सोनकर उम्र 37 साल निवासी ग्राम विंध्या कालोनी ने नौरोजाबाद थाने में सूचना दी है कि मेरे घर में आज रात दिनांक 29/09/24 के 11.00 बजे के आसपास हम लोग खाना खाके घर में ताला लगा के घर के बाहर प्रांगम में सो गये थे, करीबन 1.00 बजे के बाद मेरे घर के पीछे से किसी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा दीवाल को तोडकर दीवाल में 2×2 के आसपास दीवाल में छेद बनाकर घर में रखे हुए 11 फूल की थाली , 04 पीतल की पराथ, (बही थाली), पयजेब 250 ग्राम चाँदी के दो सेट जिसकी कीमत करीबन 42000/-रुपये और नकद राशि 30000/-रुपये मेरे घर से ले गये। थाना नौरोजाबाद रिपोर्ट करने आयी हूं कार्यवाही की जाये।

उक्त सूचना के आधार पर नौरोजाबाद मामले की जांच में जुट गई है।गौरतलब है कि विंध्या कॉलोनी के पास ही ग्राम मसूरपानी में 17 सितंबर दिन मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के दिन देर शाम को सूने घर मे चोरों ने धावा बोलकर नगदी सहित सोने चांदी पर हाथ साफ कर दिया था।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज