Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

विधायक के भतीजे ने मारपीट कर दर्ज करवा दिया मामला

Author Picture
Sub Editor
Oct 6, 2024 8:40 AM IST

[inb_subtitle]

विधायक के भतीजे ने मारपीट कर दर्ज करवा दिया मामला

—Advertisement—

ग्वालियर ग्रामीण कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के भतीजे की गुंडागर्दी सामने आई है विधायक के भतीजे ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश यूथ महासचिव के साथ हमला कर मारपीट की है। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के पड़ाव चौराहा पुल की है। पीड़ित का आरोप है कि कांग्रेस विधायक नहीं चाहते वहां राजनीति में अंगे बढे। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरसअल ग्वालियर शहर हुरावली के रहने वाले श्यामू गुर्जर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश यूथ महासचिव रहे हैं और अभी वर्तमान में कांग्रेस नेता है। वहां एक कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही गाड़ी ने उसकी गाड़ी में टक्कर मारकर ओवरटेक करते हुए रोक लिया। जब उसने देखा कि ओवरटेक करने वाली गाड़ी के अंदर ग्रामीण कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के भतीजे जितेंद्र गुर्जर के साथ प्रशांत गुर्जर, शिवम गुर्जर और विजय गुर्जर के साथ-साथ दो अन्य युवक उतरकर आए। जिन्होंने गाली गलौज करते हुए कहा कि वहां नेतागिरी बहुत करने लगा है जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो उन्होंने उसकी जमकर मारपीट कर दी।

पीड़ित श्यामू गुर्जर का आरोप था कि ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर काफी दिनों से उसे टारगेट कर रहे थे और वहां नहीं चाहते थे कि वहां राजनीति में आगे बढे। जिसे लेकर उन्होंने इसकी फील्डिंग लगाई थी। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की।

लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया था इस पूरे मामले के बाद श्याम गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन दिया और कहा कि उसके ऊपर जो मुकदमा दर्ज किया गया है वह झूठा है। जिसको लेकर जांच की मांग की है वहीं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने थाना प्रभारी पड़ाव को निर्देशित किया है कि इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज