Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

खजुराहो में सांस्कृतिक संध्या “देशज” का शुभारम्भ 

Author Picture
Sub Editor
Oct 7, 2024 7:33 AM IST

[inb_subtitle]

खजुराहो में सांस्कृतिक संध्या "देशज" का शुभारम्भ 

—Advertisement—

मध्यप्रदेश  शासन संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय- खजुराहो में प्रत्येक रविवार को नृत्य, नाट्य, गायन एवं वादन पर केन्द्रित समारोह ‘देशज‘ का आयोजन किया जाता है। गतिविधि की शुरूआत अंशिका राजोतिया एवं साथियां द्वारा बुन्देली संस्कार गीत से की गई,  प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने देवीगीत, बुन्देली भजनों की प्रस्तुति दी…  

खजुराहो में सांस्कृतिक संध्या "देशज" का शुभारम्भ 

वहीं अश्वनी कुशवाहा छतरपुर द्वारा बुन्देली लोकगीत प्रस्तुत किये गए, कलाकारों ने चेतावनी भजन, बिलवारी, लेद, ढिमरियाई, राई, भगत दर्शकों के सामने प्रस्तुत किये, वहीं कार्यक्रम का समापन अशोक कुमार मार्को एवं साथी द्वारा गुदुमबाजा नृत्य से कि गई, गुदुमबाजा नृत्य गोण्ड जनजाति की उपजाति ढुलिया का पारम्परिक नृत्य है,  ढुलिया जनजाति के कलाकारों द्वारा गुदुम, ढफ, मंजीरा, शहनाई, टिमकी आदि वाद्यों के साथ जनजातियों के पारम्परिक गीतों की धुनों पर वादन एवं नर्तन किया जाता हैं। विशेषकर विवाह के अवसर पर इस जाति के कलाकारों को मांगलिक वादन के लिए अनिवार्य रूप से आमंत्रित करते हैं एवं अन्य आनुष्ठानिक अवसरों पर भी इन्हें वादन के लिए आमंत्रित किया जाता है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज