Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जीन्स पहनना पड़ा महँगा IG शहडोल ने अनूपपुर और उमरिया के 3 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Author Picture
खबरीलाल Desk
Mar 21, 2026 9:05 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Suspension News : पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन एन चैत्रा ने एक साथ शहडोल संभाग के 3 पुलिसकर्मियों को निलबिंत करने के आदेश जारी कर दिए है।आदेश जारी होने के बाद महकमे में हड़कंप की स्थिति निर्मित है।क्योंकि जारी आदेश में देखा जा रहा है कि पुलिसकर्मियों की जरा सी चूक आफत का कारण बन गई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन एन चैत्रा ने शहडोल संभाग के तीनों जिलो के उपपुलिस अधीक्षको के थाना भ्रमण और बैठक संबंधी जानकारी तलब की थी।अनूपपुर जिले से जानकारी समय पर उपलब्ध नही कराई गई वही जब उमरिया से पुलिसकर्मी जब जानकारी लेकर शहडोल पुलिस महानिरीक्षक में उपस्थित हुए तो वर्दी की जगह फॉर्मल कपड़ो में हुए।इस कारण पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन एन चैत्रा ने अनूपपुर के 2 और उमरिया के एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।और पूरे मामले की जाँच विकास पाण्डेय, एसडीओपी धनपुरी जिला शहडोल को सौंपी गई है उन्हें कहा गया है कि उक्त प्रकरण की प्राथमिक जांच कर 10 दिवस में प्रतिवेदन इस कार्यालय को प्रेषित करें।

किन किन पर गिरी गाज

जिन 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें रीडर शाखा में कार्यरत सउनि परवेज खान जिला अनूपपुर, का0प्र0आर0 226 प्रवीण कुमार तिवारी जिला उमरिया तथा आरक्षक 372 गौरव सिंह जिला अनूपपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनकी मूल इकाई वापस कर क्रमशः रक्षित केन्द्र अनूपपुर, उमरिया एवं अनूपपुर सम्बद्ध किया गया है।

क्या लिखा है आदेश में

पुलिस मुख्यालय भोपाल के पत्र क्रमांक-अअवि/क्राईम सेल / 173/2025 दिनांक 03/04/2025 के द्वारा उप पुलिस अधीक्षक की थाना भ्रमण कर मीटिंग किये जाने की जानकारी भेजने के संबंध में जिला शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर से नहीं आने के संबंध में मेरे संजान में नहीं लाया गया और मेरे समक्ष आज दिनांक तक प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त संबंध में दिनांक 16/03/2026 को बुलवाकर पूछने पर जींस पहनकर का0प्र0आर0 226 प्रवीण कुमार तिवारी समझ में उपस्थित हुआ। रीडर शाखा द्वारा फरवरी एवं मार्च माह की उक्त जानकारी समय पर प्राप्त कर प्रस्तुत करना चाहिए था, जो प्रस्तुत नहीं किया गया।

प्रथमदृष्ट्या उक्त लापरवाही के लिए रीडर शाखा में कार्यरत सउनि परवेज खान जिला अनूपपुर, का0प्र0आर0 226 प्रवीण कुमार तिवारी जिला उमरिया तथा आरक्षक 372 गौरव सिंह जिला अनूपपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनकी मूल इकाई वापस कर क्रमशः रक्षित केन्द्र अनूपपुर, उमरिया एवं अनूपपुर सम्बद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Note : image is AI generated for news

खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज