उमरिया जिले में रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि जिला मुख्यालय से महज चंद कदम की दूरी पर बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करने में पीछे नहीं है रहे हैं। आज सुबह ग्राम बड़ेरी के पास पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई से रेत माफिया के बीच हड़कंप मच गया है।
देखिए वीडियो
" target="_blank" rel="noopener noreferrer">
एसडीएम अंबिकेश सिंह के निर्देश पर जब राजस्व पुलिस और खनिज की टीम मौके पर पहुंची तो रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद दिखे कि वह मौके पर अधिकारियों से बातचीत करने की बजाय ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। हालांकि इसी भाग दौड़ के बीच में दो ट्रैक्टर्स आपस में नाले के बीच में फंस गए। ट्रैक्टर फंसने के बाद में चालक ट्रैक्टर छोड़ करके मौके से फरार हो गए।
फिलहाल मौके पर पहुंचे तहसीलदार दिलीप सोनी ने ट्रैक्टर्स को पंचनामा उपरांत जप्त कर लिया है। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर मालिकों और चालकों की पहचान की जा रही है। तहसीलदार दिलीप सोनी ने बताया कि एक ट्रैक्टर मौके से भाग गया है और दो ट्रैक्टर की जप्ती बनाई जा रही है
क्या कार्यवाही के नाम पर होगी लीपापोती
अक्सर आपने देखा होगा कि जब भी खनिज या जिला प्रशासन किसी अवैध रेत के ट्रैक्टर को जप्त करता है तो उसमें गरीब ट्रैक्टर चालकों पर कार्रवाई करके मामले से इतिश्री कर ली जाती है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद में ट्रैक्टर मालिकों की पहचान भी की जा रही है। मामले में असल करवाई तब होगी जब गरीब आदिवासी ट्रैक्टर चालकों की बजाय उन दबंग रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो जिला प्रशासन की आंख में धूल जाकर के ऐसे अवैध कारनामे को अंजाम दे रहे हैं।

