Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

युवा विधायक सम्मेलन में MLA शिवनारायण सिंह होंगे शामिल

Author Picture
Sub Editor
Mar 28, 2026 7:09 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया : प्रदेश की राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश के 18 युवा विधायकों का एक युवा सम्मेलन 30 और 31 मार्च को संपन्न होगा।भोपाल में आयोजित होने वाले इस युवा विधायक सम्मेलन में बाँधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक शिवनारायण सिंह भी इस शिरकत करेंगे।

राष्ट्रकुल संसदीय संघ भारत क्षेत्र जोन 6 द्वारा 30 और 31 मार्च को भोपाल में युवा विधायक सम्मेलन के माध्यम से मध्यप्रदेश के युवा विधायकों को एक मंच पर लाकर नीति निर्माण, विकास और सुशासन जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

मध्यप्रदेश के सभी युवा विधायकों के इस युवा सम्मेलन में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह की मौजूदगी को भी अहम माना जा रहा है।शिवनारायण सिंह इस सम्मेलन में अपने क्षेत्र के सभी अनुभव साझा करेंगे।विधायकों के इस युवा सम्मेलन के माध्यम से मध्यप्रदेश में युवा सोच और नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा।

कौन -कौन होंगे शामिल

राष्ट्रकुल संसदीय संघ भारत क्षेत्र जोन 6 द्वारा आयोजित इस युवा विधायक सम्मेलन में जिन युवा विधायकों की भागीदारी तय मानी जा रही है उनमें पंकज उपाध्याय, हेमंत सत्यदेव कटारे, ऋषि अग्रवाल, प्रियंका पेंची, जयवर्धन सिंह, कामख्या प्रताप सिंह, अरविंद पतेरिया, सुश्री रामश्री राजपूत, प्रतिमा बागरी, सिद्धार्थ कुशवाहा, विक्रम सिंह, दिव्यराज सिंह, सिद्धार्थ तिवारी, शरद जुगलाल कोल, मनीषा सिंह, शिवनारायण ज्ञान सिंह, धीरेंद्र बहादुर सिंह धीरू और डॉ अभिलाष पाण्डेय शामिल हैं।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज