Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria Road Accident : NH43 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक एक युवक मौत 1 घायल

Author Picture
Editor
Mar 30, 2026 1:13 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Road Accident Umaria :उमरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर ऐसे कई हॉट स्पॉट हैं जहां देर रात संजय गांधी केंद्र से निकले हुए ट्रक सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इन ट्रको से टकराकर के आए दिन लोगों की मौत होने का मामला अब आम हो चुका है। अधिकांश मामलों में यह ट्रक किसी न किसी ऐसे ढाबे के पास खड़े होते हैं जो राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के किनारे स्थित है।

ताजा मामला 29 और 30 मार्च की दरमियानी रात का है जब चंदिया थाना क्षेत्र में ट्रक क्रमांक MP21 1678 जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर खड़ा था,इसी ट्रक में पीछे से बाइक क्रमांक MP54 3715 की जोरदार भिंड़त हो गई।इस भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई।युवक की पहचान सागर राय की मौत हो गई वही मनीष बर्मन घायल हो गया है।जिसे 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय उमरिया देर रात लाया गया जहां उसका ईलाज जारी है।आज सोमवार को मृतक का पीएम कर शवा परिजनों को सौप दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ढाबो को किया जाए चिन्हित

हर एक घटना के बाद पुलिस की जांच के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। यदि घटना के कारणों का पता लगाकर उस पर कार्यवाही की जाए तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति शायद जिले में दोबारा न हो।शहडोल जिले की मुड़ना नदी से लेकर लेकर कटनी जिले की महानदी पुल तक उमरिया जिले की सीमा लगती है।इस बीच लगभग 93 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 है। इस 93 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग में दर्जनों हॉट स्पॉट है,जहां महीने में कोई न कोई बड़ी घटना का होना तय है।अधिकतर घटनाऐं राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के किनारे मौजूद ढाबो में होती है।जहाँ देर रात सड़क किनारे ट्रको का जमावड़ा लगा रहता है। यदि जिले का परिवहन और यातायात विभाग इस दिशा में कोई सार्थक काम करे तो जिले में ऐसी दर्दनाक घटनाओ पर लगाम लग जाएगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज