Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

हत्या का खुलासा पिता और छोटे भाई ने ऐसे उतारा था मौत के घाट ऐसे हुआ खुलासा

Author Picture
Correspondent
Apr 5, 2026 4:40 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

ग्वालियर में खून के रिश्तों के बीच पनपी नफरत और नशे की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। नाका चंद्रवदनी इलाके में एक पिता ने अपने ही बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसमें पिता के साथ छोटे भाई ने भी इस वारदात को अंजाम दिया हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद पिता-पुत्र ने मिलकर सुसाइड की झूठी कहानी रची और एक महीने तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकते रहे। लेकिन म्रतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस घटना का खुलासा कर दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

दअरसल ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी में रहने वाले 38 साल के रिंकू यादव की 4 मार्च को उसके ही घर में लाश मिली थी। उस वक्त रिंकू के पिता राजू यादव और भाई गौरव यादव ने पुलिस को बताया था कि रिंकू शराब का बेहद आदी था। इसी लत के कारण वह अवसाद में रहता था जिसके कारण उसने खुदकुशी कर ली हैं। पुलिस ने परिजनों की इस बात पर भरोसा करते हुए मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। एक महीने के इंतजार के बाद जब रिंकू की पीएम रिपोर्ट आई तो पुलिस अधिकारी सन्न रह गए। रिपोर्ट में साफ लिखा था कि रिंकू की मौत फंदा लगाने से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई है। पुलिस ने पिता राजू और भाई गौरव को रडार पर लिया। पहले तो दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस ने उनके सामने मेडिकल रिपोर्ट रखी तो वह टूट गए और अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी पिता पुत्र ने पूछताछ में हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि रिंकू शराब पीकर आए दिन घर में उत्पात मचाता था। पूरा परिवार उसकी प्रताड़ना से तंग आ चुका था। 4 मार्च को रिंकू की पत्नी की तबीयत खराब थी। नशे में धुत रिंकू ने बीमार पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। जब उसकी मां उसे बचाने आई तो रिंकू ने अपनी मां पर भी हाथ उठा दिया। इसके बाद भाई गौरव ने रिंकू के हाथ पकड़े और पिता राजू ने अपने ही हाथों से उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या का खुलासा होने के बाद पिता पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

रिक्की छतरपुर के रहने वाले हैं।वें दैनिक भास्कर में वर्ष 2014 से 2016 तक सर्कुलेशन हेड के पद पर सेवाएँ दे चुके हैं। दैनिक दबंग मीडिया ग्रुप के साथ 2017 तक काम किया है।वर्तमान में एमपी न्यूज़ टीवी में कार्यरत हैं।डिजिटल मीडिया में रुचि होने के कारण रिक्की के Khabarilal.net में बतौर डिजिटल कन्टेन्ट राईटर के रूप में कॉरेस्पोंटेन्ट है।राजनीति, क्राइम,आध्यात्म से जुड़ी खबरों में रिक्की की रुचि है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज