Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria Crime : 5 माह बाद वही वारदात लोगो को आ गई करिया लोनी की याद

Author Picture
Sub Editor
Apr 5, 2026 9:57 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले के चंदिया नगर में स्थित नायरा पेट्रोल पंप में बीते दिनों लाठी डंडे से लैस ब्लैक स्कॉर्पियो से आए हुए आरोपियों ने खड़े ट्रक से डीजल निकालना शुरू कर दिया।हालांकि बसाहट पास होने और ड्राइवर की हलचल देख अचानक डंडे दिखाते हुए रफूचक्कर हो गए।लेकिन इस घटना ने जिलेवासियों को नवंबर 2025 में हुई बड़ी वारदात को याद दिला दी।

दरअसल उमरिया जिले में नवम्बर 2025 में जिला मुख्यालय में एक बड़ी वारदात घटित हुई थी जिस वारदात में एक साथ 3 लूट की वारदात के साथ-साथ एक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला भी करिया लोनी गैंग के द्वारा किया गया था।जिसका परिणाम यह है कि आज भी वह पुलिसकर्मी बेड रेस्ट में है।

हालांकि एसपी उमरिया आईपीएस विजय भगवानी के नेतृत्व में करिया लोनी का शार्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया गया था जो इन दिनों जिला जेल उमरिया में न्यायिक अभिरक्षा।में है।लेकिन चंदिया नगर में हुई इस वारदात ने एक बार फिर जिले में डीजल चोर गैंग का खौफ जिलेवासियों के अंदर पनपा दिया है।हालांकि उमरिया एसडीओपी पीएल परस्ते ने मीडिया से मुखातिब होते दावा किया है कि जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि नई डीजल चोर गैंग पड़ोसी जिले कटनी की बताई जा रही है।बीते दिनों जिले के एक और पेट्रोल पंप के नजदीक से बड़ी मात्रा डीजल पार किए है।इस गैंग का पर्दाफाश जब होगा तो जिलेवासी राहत की सांस लेंगे।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज