Dhar News : आईपीएल का सट्टा को लेकर पूरे मध्य प्रदेश की पुलिस इस मामले में अलर्ट पर है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर का बताया जा रहा है। जहां पुलिस ने कुछ रसूखदारों को गिरफ्तार किया है जिसमें पूर्व जिला महामंत्री पूर्व पार्षद और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुलिस की जद में आए हैं।
मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही
टीआई अमित सिंह कुशवाह ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद में पेटलावद रोड पर मौजूद एक मकान में पुलिस की छापे मार कार्रवाई की गई जिसमें शांतिलाल सिर्वी भी विनय ठाकुर आदित्य उर्फ सोनू महेश्वरी और अभिषेक अग्रवाल पकड़े गए हैं।
मशरूका जप्त
पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप,4 एंड्रॉइड फ़ोन,2 की पैड फोन,पेंसिल,सट्टे के अंक लिखे हुए कई पर्चे जप्त किए गए है।जप्त पर्चो में लाखों रुपए के लेन-देंन का हिसाब बताया जा रहा है।4 आरोपियों को थाने लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शांतिलाल सिर्वी धार जिले के पूर्व जिला महामंत्री के पद पर रह चुके है।वहीं जबकि दूसरा आरोपी विनय ठाकुर भाजयुमो का नगर मंडल महामंत्री व भाजपा से पार्षद रह चुका है। तीसरा आरोपी आदित्य भी युवा मोर्चे से जुड़ा है।


