Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

BJYM प्रदेश कार्यकारिणी में होगा बड़ा बदलाव विंध्य के ये नाम चर्चा में

Author Picture
Editor
Apr 17, 2026 6:56 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

BJYM News : मध्यप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के द्वारा 3 अप्रैल को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी।लेकिन हर बार की भांति इस बार भी BJYM की प्रदेश टीम में मालवा का एकाधिकार देखा गया।हालांकि विंध्य क्षेत्र की अनदेखी को लेकर यहां का नेतृत्व अभ्यस्त हो चुका है,लेकिन इस बार सूची सावर्जनिक होते ही विंध्य क्षेत्र में विरोध के स्वर उठने लगे थे।सोशल मीडिया से लेकर राजनैतिक गलियारों में जिससे जितना विरोध बन पड़ा किया।

हैरानी की बात यह थी कि सीधी,सिंगरौली, रीवा,सतना,शहडोल, अनूपपुर और उमरिया से एक भी नाम प्रदेश कार्यसमिति में न होना चर्चा का विषय बना हुआ था।और एक विंध्य क्षेत्र के युवाओं में मायूसी की लहर भी थी।

लेकिन प्रदेश नेतृत्व के द्वारा इस मामले में एक बड़ा निर्णय लिया गया है।विश्वत सूत्रों की माने ने तो युवा मोर्चा की प्रदेश टीम में अब तीसरे प्रदेश महामंत्री के साथ-साथ आठवें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की कवायद शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि प्रदेशभर में जिले की टीमो की घोषणा के पहले इन 2 पदों पर महत्वपूर्ण पदों पर घोषणा जल्द से जल्द होने वाली है।

इन 4 नामों पर चर्चा तेज

सूत्रों की माने तो तीसरे प्रदेश महामंत्री के पद पर रीवा और शहडोल दो फाड़ में नजर आ रहे है।बताया जा रहा है कि शहडोल जिले में भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं BJYM युवामोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी का नाम सुर्खियों में है।

वही सूत्र बता रहें है कि उपमुख्यमंत्री की पहली पसंद के रूप में जिला उपाध्यक्ष रीवा अमित तिवारी का नाम प्रदेश के तीसरे महामंत्री के रूप में मजबूत स्थिति में देखा जा रहा है।इसके साथ ही तीसरा नाम वर्तमान जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह का नाम भी बड़ी चर्चा में है।अमित सिंह वर्तमान में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भी हैं। चौथा नाम हिमांशु गुप्ता रीवा का है।

किसके सिर होगा ताज

राजनैतिक जानकार बताते है कि प्रियम त्रिपाठी, अमित तिवारी और अमित सिंह इन 4 नामों के अलावा अचानक कोई चौथे नाम की घोषणा भी प्रदेश महामंत्री के रूप में हो सकती है।सिंगरौली से अनूपपुर के बीच प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री कौन बनेगा यह तो भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ही जाने लेकिन इन चार नामों में एकाध नाम ऐसे भी है जिनके साथ विवाद भी जुड़े हुए है।लेकिन इन 2 पदों पर होने वाली नियुक्ति को लेकर पूरे विंध्य में एक बार भी राजनीति चरम पर है।

देखिए पुरानी सूची

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज