उमरिया जिले के नौरोजाबाद थानांतर्गत ग्राम बाबलकुण्ड के पास 2 बाइक की भिंड़त में हुए सड़क हादसे में कई लोगो के घायल होने की खबर है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल आज सुबह नौरोजाबाद थानांतर्गत ग्राम बाबलकुण्ड के पास ग्राम रहठा से बाबलकुण्ड की ओर जा रही एक बाइक की ग्राम बाबलकुण्ड से घुनघुटी की ओर जा रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की भिंड़त हो गई।
हादसे में 7 लोगो के घायल होने की खबर है।घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवक 24 और 25 अप्रैल की दरमियानी रात ग्राम घुनघुटी से ग्राम बाबलकुण्ड वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे।लेकिन आज शनिवार की सुबह हादसे का शिकार हो गए।
घायलों के नाम
उक्त घटना में पवन सिंह गोड़ पिता रतन सिंह निवासी ग्राम घुनघुटी, रंजीत सिंह गोड़ पिता कमलभान सिंह उम्र लगभग 19 वर्ष,यशोदा बाई पति मदनलाल उम्र 42 वर्ष निवासी बाबलकुण्ड,सुरेंद्र बड़करे पिता संपत सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी मड़ईकला सहित कुल 7 घायल हुए है।सुरेंद्र बड़करे को जबलपुर रेफर किया गया है।

