Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मानपुर क्षेत्र में SDM की बड़ी कार्यवाही अवैध डीजल-पेट्रोल जप्त हुई कार्यवाही

Author Picture
Editor
Apr 25, 2026 4:16 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरनीत कौर कलसी द्वारा अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल की बिक्री की सूचना पर ग्राम रक्सा जनपद पंचायत मानपुर में कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नत्थू लाल जायसवाल के मकान में चोरी-छिपे ईंधन की खपत और बिक्री किए जाने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान पाया गया कि नत्थू लाल के पुत्र अंकुश जायसवाल द्वारा बंद दुकान के माध्यम से गैरकानूनी तरीके से पेट्रोल बेचा जा रहा था।

पूछताछ में अंकुश जायसवाल ने बताया कि डीजल उनके ट्रैक्टर के उपयोग के लिए लाया जाता है। संबंधित ट्रैक्टर का पंजीयन तीरथ जायसवाल के नाम पर दर्ज है।
कार्रवाई के दौरान दुकान में केवल पेट्रोल और डीजल ही पाया गया। मौके से निम्न सामग्री जब्त की गई जिसमे
25-25 लीटर की डीजल से भरी 3 केन,60 लीटर की 1 केन,30 लीटर की 1 केन,3 खाली केन,2 कुप्पी पेट्रोल शामिल है।

जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि बंद दुकान के अंदर से ही पेट्रोल-डीजल की अवैध बिक्री की जा रही थी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों द्वारा समस्त ईंधन जब्त कर लिया गया तथा विधिवत मौका पंचनामा तैयार किया गया।प्रशासन ने इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज