Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अमडी हत्याकांड :मंडप उखाड़ने के दौरान बुआ-फूफा को मिले थे नेग के पैसे और फिर…

Author Picture
Editor
Apr 28, 2026 6:11 PM IST

[inb_subtitle]

अमडी हत्याकांड :मंडप उखाड़ने के दौरान बुआ-फूफा को मिले थे नेग के पैसे और फिर...
— अमडी हत्याकांड :मंडप उखाड़ने के दौरान बुआ-फूफा को मिले थे नेग के पैसे और फिर...

—Advertisement—

पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय भागवानी, अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री सीताराम के निर्देशन एवं एस. डी. ओ. पी. उमरिया श्री पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता

दिनांक 26.04.2026 को थाना कोतवाली में फरियादी दरम्मू बैगा निवासी ग्राम अमड़ी द्वारा अपनी 40 वर्षीय बहिन शिल्ला बाई बैगा के घर में मृत पाये जाने की सूचना दी गई जिस पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 35/26 कायम कर जाचं में लिया गया । मर्ग जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला प्रकाश में आया जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 180/26 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत कायम किया गया।

कार्यवाही के दौरान मर्ग इंटीमेशन, नक्शा पंचायतनामा, घटनास्थल निरीक्षण, साक्षियों के कथन एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का परीक्षण किया गया । प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या होना पाया गया। साथ ही यह तथ्य सामने आया कि मृतिका शिल्ला बाई बैगा उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम अमडी अपने पति नरेश बैगा के साथ निवासरत थी । दोनों के बीच आए दिन झगड़ा-विवाद होता था । दिनांक 25.04.2026 को दोनों के बीच पुनः विवाद हुआ था।

मामले में आरोपी नरेश बैगा से बारीकी से पूछताछ की गई जिसमें आरोपी नरेश बैगा नें बताया कि दिनांक 25.04.2026 को वह अपनी पत्नी के साथ एक शादी कार्यक्रम में गया था, जहां पर दोनो के बीच मंडप उखाड़ने के दौरान मिले नेग के पैसे को लेकर लेकर झगड़ा विवाद हुआ, जो घर आने के बाद भी जारी रहा।

मिली जानकारी के अनुसार शिल्ला बाई बैगा के बड़े भाई के बेटे की शादी ग्राम अमडी में ही हो रही थी।लोकल रीतिरिवाज के अनुसार मंडप उखाड़ने के बाद दोनों को 500 रुपए मिले थे। आरोपी ने उक्त पैसे खर्च कर दिए जब पत्नी ने पैसे मांगे तो रात्रि के दौरान झगड़ा बढ़ने पर आरोपी ने मृतिका के साथ मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई । आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी नरेश बैगा को अभिरक्षा में लेकर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है, मामले की अग्रिम विवेचना जारी है ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज