Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

भोपाल के अशोका गार्डन से नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरिफ्तार 

Author Picture
Sub Editor
Oct 20, 2024 6:35 PM IST

[inb_subtitle]

भोपाल के अशोका गार्डन से नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरिफ्तार 

—Advertisement—

  • 13 वर्षीय बालिका से साथ दुष्कर्म के प्रकरण का मुख्य एवं अंतिम फरार आरोपी उमरिया पुलिस (थाना मानपुर) द्वारा जिला भोपाल से गिरफ्तार
  • प्रकरण में अन्य आरोपी पूर्व में ही किये जा चुके है गिरफ्तार, अंतिम फरार आरोपी भी हुआ गिरफ्तार
  • पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधो में संवेदनशीलता के साथ हो रही है कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू द्वारा महिला संबंधी प्रत्येक मामलो की  मॉनिटरिंग करते हुये समस्त थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करने हेतु निरंतर निर्देशित किया जा रहा है । थाना मानपुर अंतर्गत 13 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने पर दिनांक 09.10.2024 को 04 आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 381/24 धारा 70(2),137(2),87 BNS एवं 5G/6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा मामले में प्रत्येक पहलुओं पर समीक्षा करते हुये शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिये गये । 

पुलिस अधीक्षक उमरिया, अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया एवं अनु. अधि. पुलिस उमरिया के निर्देशन में मानपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में 03 आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया गया एवं अतिम फरार मुख्य आरोपी की पता तलाश जारी रखी जो कि गिरफ्तारी से बचने के लिये छिप रहा था । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त जानकारी, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर आरोपी के छिपे होने के जिले एवं जिले के बाहर संभावित सभी स्थानो पर आरोपी को खोजा परंतु आरोपी बचने में कामयाब होता रहा । पुलिस टीम द्वारा दिन-रात जारी रखे गये गये प्रयासो के परिणामस्वरूप अंतिम फरार मुख्य आरोपी अभिषेक कुशवाहा को जिला भोपाल से गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी । 

गिरफ्तार आरोपीः- अभिषेक कुशवाहा उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुंआ थाना बरही जिला कटनी (अशोका गार्डन भोपाल से गिरफ्तार)

उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मानपुर के नेतृत्व में मानपुर पुलिस टीम एवं सायबर सेल उमरिया की सराहनीय भूमिका रही है ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज