बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह आज सुबह अपने निज निवास ग्राम छादाकला से जिला मुख्यालय उमरिया बाइक से पहुँचे। विधायक बांधवगढ़ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विधायक बांधवगढ़ शिव नारायण सिंह ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार डीजल पेट्रोल की बचत को बढ़ावा देने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज मैं स्वयं बाइक से 30 किलोमीटर का सफर तय करके जिला मुख्यालय उमरिया पहुंचा हूं।
विधायक शिव नारायण सिंह ने कहा कि इस वैश्विक संकट के बीच में हम सब नागरिकों का नैतिक दायित्व है कि हम भी अपने-अपने स्तर पर जितना संभव हो सके डीजल और पेट्रोल की खपत को कम करें।
विधायक शिव नारायण सिंह के साथ अन्य बाइक पर गोविंद प्रसाद गौतम सरपंच पठारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजद रहे।


