उमरिया पुलिस ने 48 घंटे में किया अंधी हत्या का खुलासा, घटना कारित करने वाले 02 विधि विरुद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा में
Sp उमरिया व ASP उमरिया के निर्देशन एवं SDOP उमरिया के नेतृत्व में थाना मानपुर पुलिस टीम ने विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लेकर घटना में प्रयुक्त चाकू, टेप एवं मोबाइल किया बरामद*
उमरिया पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की दिशा में थाना मानपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। मानपुर पुलिस ने अंधी हत्या के मामले का महज 24 से 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दो विधि विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार किया है।
घटना एवं पुलिस कार्यवाही का विवरण
दिनांक 16.05.2026 को थाना मानपुर में फरियादी पी.डी. प्रभाकर पिता दानी प्रसाद प्रभाकर निवासी नगर परिषद मानपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके साढू भाई स्व. रामकुमार चौधरी निवासी लालनगर विजयराघवगढ़ जिला कटनी का 15 वर्षीय पुत्र लगभग 10 दिन पूर्व मानपुर घूमने आया था। दिनांक 14.05.2026 को शाम लगभग 05:00 बजे वह बाजार से सामान लेकर घर आया और सामान रखने के बाद कहीं चला गया, जो देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, किन्तु मोबाइल बंद मिला। आसपास एवं रिश्तेदारी में काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फरियादी की सूचना पर थाना मानपुर में अपराध क्रमांक 139/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । विवेचना के दौरान दिनांक 17.05.2026 को सगमनिहा जंगल सिगुड़ी क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं शव की पहचान फरियादी के भतीजे के रूप में की गई। घटनास्थल निरीक्षण, साक्ष्य संकलन एवं शार्ट पीएम रिपोर्ट में मामला हत्या का पाए जाने पर प्रकरण में धारा 103(1), 140(3) बीएनएस का इजाफा किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री सीताराम के निर्देशन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य,संपर्क सूत्रों एवं लोगों से लगातार पूछताछ की गई। सूक्ष्मता एवं पेशेवर दक्षता से की गई विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक घटना से पूर्व अपने दोस्त विधि विरुद्ध बालक “A” से लगातार संपर्क में था।
पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर विधि विरुद्ध बालक “A” से गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि मृतक उसकी दोस्त से बातचीत करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच पूर्व में विवाद एवं झगड़ा हुआ था। घटना दिनांक को उसने अपने साथी विधि विरुद्ध बालक “B” के साथ मिलकर मृतक को वीडियो/रील बनाने के बहाने जंगल ले गया। वहां किडनैपिंग वीडियो बनाने का झांसा देकर मृतक के हाथ एवं मुंह को टेप से बांध दिया तथा अपने पास रखे चाकू से उसके सीने एवं गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
मानपुर पुलिस द्वारा सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण, त्वरित पूछताछ एवं प्रभावी टीमवर्क के माध्यम से हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया। उनकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, टेप, मोबाइल एवं घटना समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
सराहनीय भूमिका
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में SDOP उमरिया पी. एस. परस्ते के नेतृत्व मे थाना प्रभारी मानपुर उनि. मुकेश मर्सकोले, उनि. राजेन्द्र यादव, सउनि आनंद केदार, सउनि चालक रामसेवक पटेल, प्र.आर. विकास मिश्रा, प्र.आर. आकाश दास, प्र.आर. मनोज पटेल, प्र.आर. विकास चतुर्वेदी, प्र.आर. सुरेन्द्र शुक्ला, आर. प्रदीप सिंह, आर. सचिन पाटीदार, आर. शुभम झा, आर. महेन्द्र पाटिल, आर. रतन ताण्डेकर, आर. सुरेश मार्को, आर. उदय सिंह, आर. सुनील, आर. राकेश कोल एवं आर संदीप सिंह (साइबर सेल) का सराहनीय योगदान रहा है।


