उमरिया जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत अमरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलझा स्थित बरुहा नाला के पास आज दोपहर एक बाइक में सवार 2 युवक तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए एक माइलस्टोन से टकरा गई।हादसे में एक युवक की मौत और दूसरे के घायल होने की खबर है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार आज 22 मई की दोपहर 12 बजे के आसपास बाइक क्रमांक पल्सर MP54 ZA 5497 पर सवार रघुवीर बर्मन पिता रमेश बर्मन आयु 25 वर्ष निवासी पलझा एवं रामपाल सिंह पिता शोभा सिंह गोंड निवासी पलझा दोनों व्यक्ति मोटर साइकल में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे माइलस्टोन टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र अमरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रघुवीर बर्मन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रामपाल सिंह की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बरही से कटनी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


