Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

चंदिया में दिनदहाड़े रेत का अवैध परिवहन उड़ रही है NGT के आदेशों की धज्जियाँ

Author Picture
Editor
Aug 4, 2026 9:56 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले के वैसे तो 3 माह के लिए NGT के निर्देशानुसार रेत का उत्खनन बंद है,लेकिन उमरिया जिले के चंदिया में इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन जमकर चल रहा है। तस्वीरें जो आप देख रहे है वो लगभग 12 बजे के आसपास चंदिया नगर के गढ़ी चौराहे की है।

जहाँ प्रशासन की आखों में धूल झोंकने के लिए रेत के ऊपर स्टोन डस्ट की परत बिछा दी जाती है। हालांकि ऐसा संभव ही नही है कि जब जिले में कलेक्टर उमरिया आईएएस राखी सहाय के सख्त निर्देश के बाद रेत का उत्खनन बन्द कर दिया गया था।लेकिन जिले में रेत माफिया सक्रीय है।चंदिया सहित नौरोजाबाद और जिले के अन्य कई क्षेत्रों में दिनदहाड़े रेत का अवैध उत्खनन जारी है।सिस्टम से सेंटिंग ऐसी की दिनदहाडे अवैध परिवहन किया जा रहा है।

कहाँ से लाई जा रही है रेत

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेत फारेस्ट लैंड से निकाली जा रही है,और ग्राम बाका के रास्ते अंदर ही अंदर परिवहन कर खपाने का काम किया जा रहा है।

कौन कर रहा डीएम के आदेश की अवहेलना

मिली जानकारी के अनुसार रेत कंपनी का कुछ स्टाफ इस अवैध काम मे संलिप्त है।हालांकि इस मामले में जब कंपनी के स्थानीय मैनेजर दिव्य प्रकाश गौतम से बातचीत की गई तो उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया।इसी बीच कुछ स्थानीय नाम सामने आए है।नाम और पहचान सावर्जनिक न किए जाने की शर्त पर कुछ लोगो के द्वारा ऐसे लोगो के नाम और वीडियो भी उपलब्ध करवाए गए है।

इस मामले में जब एसडीओ फॉरेस्ट कुलदीप त्रिपाठी से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि बाका क्षेत्र में रोड के दाएं तरफ का एरिया बीटीआर के क्षेत्र में आता है हालांकि यदि कुछ ऐसा चल रहा है तो फारेस्ट बैरियर में जांच करवाई जाएगी।

वही जिला खनिज अधिकारी डॉ विद्याकान्त तिवारी ने कहा कि मामले में जाँच करवाई जाएगी।

हालांकि यह काफी चिंता का विषय है कि फारेस्ट लैंड से वैसे भी रेत नही निकाली जा सकती है।बारिश में नदियों का पारिस्थितिक तंत्र बचा रहे इसलिए NGT के द्वारा यह सख्त कदम उठाया जाता है।लेकिन जिले में बनी हुई निगरानी टीम को ये दिनदहाड़े चलने वाला यह अवैध परिवहन क्यों दिखाई नही देता यह बड़ा यक्ष प्रश्न है….

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज