उमरिया जिले के इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम चिल्हारी में एक भीषण सड़क हादसे में एक 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई है। दरअसल आज हलषष्ठी व्रत का व्रत का दिन है।आज के दिन माताओं ने अपने पुत्र की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा हुआ है। इसी व्रत की तैयारी के लिए 12 वर्षीय मनजीत पिता लालमन कोल निवासी चिल्हारी अपनी माँ के कहने पर ही पूजा पाठ के उपयोग के लिए जरूरी सामग्री लेने के लिए साइकिल से चिल्हारी के व्यस्ततम क्षेत्र बस स्टैंड आया था।
तभी रेत से भरे एक ट्रक के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए मनजीत को ठोकर मार दी।हादसे में मौके पर ही बालक की मौत हो गई है।
रोती बिलखती माँ पहुँची मौके पर
हादसे की जानकारी लगते ही पूजा पाठ की तैयारी में जुटी मृतक बालक की घटनास्थल पर पहुँची।माँ को एक ओर जहाँ खुद अपराध बोध महसूस कर रही है।कि उसने क्यों बाजार बेटे को भेजा रो-रोकर मां का बुरा हाल हैं। वही रेत से भरे ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
चौकी प्रभारी अमरपुर अभिलाष सिंह नें बताया कि रेत से भरा ट्रक मानपुर से मैहर जा रहा था।उन्होंने बताया कि रेत से जुड़े कागजात सही पाए गए है।ओवरलोड के विषय पर ज्यादा जानकारी नही मिल पाई।


