Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शराब ठेकेदार ने धुरवार टोल प्लाजा में लहराई थी पिस्टल मामला दर्ज

Author Picture
खबरीलाल Desk
Oct 12, 2026 5:57 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Shahdol Crime : शहडोल जिले के धुरवार टोल प्लाजा पर थार सवार शराब ठेकदार द्वारा पिस्टल लहराकर कर्मचारियों को धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

देखिए वीडियो

" target="_blank" rel="noopener noreferrer">

मामला सोहागपुर थाना क्षेत्र के धुरवार टोल प्लाजा का है। जहां बीते दिन शराब ठेकदार ऋषि सिंह थार में सवार होकर आए थे , धुरवार टोल प्लाजा में पहुंचे थे,इस दौरान फास्टैग में पर्याप्त रिचार्ज नहीं होने पर टोल कर्मियों ने वाहन चालक से शुल्क जमा करने या फास्टैग रिचार्ज कराने के लिए कहा, इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया,आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चालक ने पिस्टल निकालकर टोल कर्मियों को धमकाया, घटना के दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी।

मामले में टोल कर्मी राजकुमार यादव ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी, शिकायत और जांच के आधार पर सोहागपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इससे पहले घटना का वीडियो सामने आने के बाद हथियार दिखाकर धमकाने के मामले को लेकर कार्रवाई की मांग उठ रही थी, टोल कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने दिग्विजय सिंह उर्फ ऋषि के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज