हरदा में सरस्वती स्कूल के पास घनी आबादी के बीच लाखों रुपये के पटाखों का जखीरा मिला है। छोटी सिंधी कॉलोनी में बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। हरदा पहले भी पटाखा ब्लास्ट की त्रासदी झेल चुका है, ऐसे में सवाल है कि आखिर शहर की आबादी के बीच बारूद का यह स्टॉक कैसे पहुंचा?
रविवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर के पास एक मकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए। मकान के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर पटाखों के बक्से मिले। खाली बॉक्स और रैपर मिलने से री-पैकिंग की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सागर तलरेजा के पास भंडारण का वैध लाइसेंस नहीं था। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

