डबरा शहर के महावीरपुरा में दो युवकों की चप्पलों से पिटाई की घटना का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक युवती एक महिला के साथ ही कुछ युवक मुंह बांधकर युवकों की मारपीट करते दिख रहे हैं। यह पूरा मामला दोनों युवकों द्वारा युवती के कुछ आपत्तिजनक फोटो AI से बनाकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट कर वायरल करने से शुरू हुआ था जिसके बाद दोनों युवक केवल कोरी और इशू कोरी जैसे ही युवती ओर उसके परिजनों की पकड़ में आए तो उनकी चप्पलों ओर बेल्टों से मारपीट की गई घटना के बाद दोनों युवक सिटी थाने अपने परिजनों के साथ पहुंचे और वार्ड पार्षद कीर्ति के पति दिनेश पचौरिया पर मारपीट करवाने के आरोप लगाए हैं फिलहाल पुलिस ने मामले को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
" target="_blank" rel="noopener noreferrer">
आपको बता दे कि 4 अक्टूवर को देहात थाना पुलिस ने युवती ओर उसके परिजनों की शिकायत पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर 22 वर्षीय युवती के आपत्तिजनक फोटो वायरल होने की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया ओर जांच पड़ताल की तो पता चला कि केवल कोरी और इशू कोरी नाम के दोनों युवकों ने यह कृत्य किया था पुलिस ने एक आरोपी केवल कोरी को पकड़कर कार्यवाही भी की थी लेकिन पुलिस कार्यवाही के बाद युवक जैसे ही युवती ओर उसके परिजनों की पकड़ में आए तो छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए सभी ने मिलकर जमकर उनकी चप्पलों ओर बेल्टों से पिटाई की। इस मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मारपीट का शिकार हुए दोनों युवक ओर उनके परिजन सिटी थाने पहुंचे जहां वार्ड पार्षद कीर्ति पचोरिया के पति दिनेश पचौरिया पर मारपीट कराने के आरोप लगाए ओर कार्यवाही की मांग की।

