उमरिया जिले में मीडिया हाउस का शुभारंभ होना एक नई तरह की परंपरा : पुष्पराज सिंह
उमरिया : जिला मुख्यालय उमरिया के हृदयस्थल जिला न्यायालय के ठीक सामने आज बाँधवगढ़ विधानसभा के युवा विधायक शिवनारायण सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट पुष्पराज सिंह के विशिष्ट आतिथ्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शंभूलाल खट्टर,नगर के व्यवसायी विनोद आहूजा,समाजसेवी दीपक छत्तवानी की मौजूदगी में "जिला मीडिया हाउस" का गरिमामयी शुभारंभ महानवमी के शुभ अवसर पर हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि पूरा देश आज महानवमी मना रहा है। आज के दिन जिस तरह के जिस भी काम का शुभारंभ किया जाता है, वह पूरे वर्ष भर फलीभूत होता है। ऐसे शुभ अवसर पर आज जिला न्यायालय के सामने जिला मुख्यालय में पत्रकार साथियों के द्वारा माननीय न्यायालय के ठीक सामने नगर के बीचों बीच मीडिया आवास का शुभारंभ किया है। मैं मीडिया हाउस के सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं देता हूं। जिला मुख्यालय में उमरिया हाउस के शुभारंभ होने से नगर, जिले और क्षेत्र की समस्याओं को आम आदमी को सार्वजनिक मंच पर लाने में काफी सहयोग मिलेगा। मीडिया समाज का चौथा स्तंभ है।मीडिया हाउस आम।आदमी की आवाज बने मेरी शुभकामनाएं है।
वही अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट पुष्पराज सिंह में कहा ने कि जिला मुख्यालय उमरिया के बीचो-बीच जिला न्यायालय के सामने आज मीडिया हाउस का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह की मौजूदगी हुआ है। उमरिया जिले में मीडिया हाउस का शुभारंभ होना एक नई तरह की परंपरा है। इसके पहले जिला मुख्यालय में ऐसी व्यवस्था नहीं थी की एक जगह कोई व्यक्ति अपनी खबर दें और वह खबर सभी अखबारों में प्रमुखता से प्रसारित हो जाए। पत्रकार साथी राजा तिवारी, संजय विश्वकर्मा,बृजेश श्रीवास्तव ने जो पहल की है हम इसका स्वागत करते हैं। आज महारामनवमी है ऐसे में समस्त जिले वासियों को मैं अपनी ओर से शुभकामनाएं भी प्रेषित करता हूं।
वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता शंभूलाल खट्टर ने कहा कि नगर में मीडिया हाउस का शुभारंभ करना पत्रकार साथियों ने बहुत ही अच्छी पहल है।जिला न्यायालय से लगा हुआ मीडिया हाउस कार्यालय बन गया है ऐसे में पक्षकारों को अपनी खबर प्रकाशित करने काफी सहूलियत होगी। चूंकि मीडिया हाउस नगर के बीच-बीच में है ऐसे में नगर का आम आदमी अपनी बात सुगमता और सरलता के साथ में यहां आकर रख सकता है।
वही समाजसेवी भी दीपू छतवानी ने कहा कि मीडिया हमारे देश का चौथा स्तंभ है। महानवमी के अवसर पर आज मीडिया हाउस का शुभारंभ नगर में हुआ है मैं मीडिया हाउस से जुड़े सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि मीडिया हाउस के माध्यम से आप लोग नगर की आम जनता की परेशानियों को प्रकाशित करने का काम करेंगे। नगर और जिले के विकास में मीडिया हाउस एक सहयोगी रूप में उभर करके सामने आएगी मेरी शुभकामनाएं हैं।
गौरतलब है कि जिला मुख्यालय उमरिया में जिला न्यायालय के सामने मीडिया हाउस का शुभारंभ किया गया है। मीडिया हाउस के माध्यम से जिला मुख्यालय उमरिया में जिले भर से आने वाले आम नागरिक एवं नगरवासी अपनी समस्याओं को समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन तक पहुंच सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजा तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव ,संजय विश्वकर्मा एवं संजय तिवारी सहित युवा नेता सुजीत भदौरिया,पत्रकार साथी कामेश खट्टर,कमलेश सिंह,मुकेश गुप्ता,सचिन माझी सहयोगी सूरज यादव,शुभम मिश्रा, अर्जुन यादव साथी अन्य लोग मौजूद रहे।

