Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Shahdol में पुलिस को देख झूला तालाब में कूदे 4 किशोर 3 की मौत सामने आया ये बड़ा कारण

Author Picture
खबरीलाल Desk
Nov 10, 2026 9:30 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Shahdol News : बीती शाम शहडोल जिला मुख्यालय के हृदय स्थल चौपाटी के ठीक पीछे स्थित झूला पुल के पास तालाब जिसे अक्सर झूला तालाब के नाम से जानते हैं उसे तालाब में कूदने से तीन नाबालिक बच्चों की मौत हो गई है वहीं एक अभी गंभीर है। घटना के तुरंत बाद जिला चिकित्सालय शहडोल में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई एक और जहां परिजनों ने अवस्था का आरोप लगाया वहीं पुलिस के प्रति भी आम नागरिकों के बीच नाराजगी दिखाई दी।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 22 बनाकर मोहल्ले के रहने वाले समीर वंशकार, गौरव वंशकार और दुर्गेश वंशकार अपने साथी पंकज वंशकार के साथ चौपाटी के पीछे झूला पुल के पास तालाब किनारे मौजूद थे, इसी दौरान वहां पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन पहुंचा, आरोप है कि पुलिस को देखकर चारों किशोर घबरा गए और तालाब में छलांग लगा दी, इनमें समीर, गौरव और दुर्गेश गहरे पानी में समा गए, जबकि पंकज किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, सूचना के बाद रेस्क्यू कर तीनों के शव तालाब से बाहर निकाले गए।

क्या ये था कारण

घटना को लेकर कई तरह के आरोप सामने आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बीच शहर में तालाब किनारे लड़के कुछ खा पी रहे थे तभी पुलिस आ गई , जिन्हें देखकर लड़को ने तलाब में छलांग लगा दी, तो वही कुछ का कहना है वहां जुआ खेला जा रहा था, स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस को देखकर भाग रहे लड़कों को खदेड़ा गया, जिसके चलते उन्होंने डरकर तालाब में छलांग लगा दी, हालांकि, पुलिस की भूमिका और घटना के वास्तविक कारणों की जाँच के बाद ही पता चल पाएगा कि लड़कों ने तालाब में छलांग क्यों लगा दी।

एपी का बयान

वही इस पूरे मामले में एसपी डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शहडोल में तालाब में डूबने से तीन नाबालिग बच्चों की मौत हुई है। इस घटना में तीन बच्चों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। बच्चे किन परिस्थितियों में तालाब में कूदे और आखिर उन्हें किस बात का डर था, इसकी अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जुआ खेलने या पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर बच्चों के तालाब में कूदने की बात को लेकर भी फिलहाल कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता। शहर में पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग होती है, लेकिन इस घटना में बच्चों के तालाब में कूदने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज