Umaria News : लापरवाही पूर्वक पटाखे जलाने के दौरान घायल होने का मामला उमरिया जिले के पाली नगर के वार्ड क्रमांक 10 का है।जहाँ आज शाम 9 वर्षीय हिमांशु पिता सौकी बसोर के द्वारा घर के आंगन में पटाखे जलाए जा रहे थे।
अचानक घर के आंगन में पड़ी पानी पीने वाली स्टील की गिलास को बच्चे ने पटाखे के ऊपर रख दिया।पटाखा जलते ही गिलास उछल कर हिमांशु के पेट मे जा लगी। अचानक उछल कर लगी गिलास से हिमांशु घायल हो गया। हिमांशु बसोर के पेट के आतें भी दिखने लगीं है,चोट इतनी गहरी है।
परिजनों ने तत्काल घायल हिमांशु को अपने निजी वाहन से पाली सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र लाया,जहां प्राथमिक ईलाज के बाद हिमांशु को हायर सेंटर शहडोल रेफर कर दिया गया है।

