Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

चारपाई के सहारे चल रहा है 20 बेड का अस्पताल झोलाछाप कर रहा है बड़ा खेला

Author Picture
खबरीलाल Desk
Nov 11, 2026 2:28 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

सीहोर। सीहोर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के ग्राम बिलकिसगंज का है, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर बेखौफ होकर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। बिना किसी वैध डिग्री और अनुभव के यह डॉक्टर न केवल गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहा है, बल्कि गांव में बाकायदा 15 से 20 बेड का एक अवैध क्लीनिक भी संचालित कर रहा है। क्लीनिक के अंदर दवाओं का अवैध गोदाम मिली जानकारी के अनुसार, बिलकिसगंज गांव में आर.के. विश्वास (बंगाली) नामक झोलाछाप डॉक्टर ने नियमों को ताक पर रखकर एक बड़ा क्लीनिक खोल रखा है। जब क्लीनिक के भीतर के हालात देखे गए, तो वहां का नजारा किसी बड़े अस्पताल या दवाओं के गोदाम जैसा नजर आया। क्लीनिक में भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयों का स्टॉक जमा कर रखा गया है और 15 से 20 बेड लगाकर मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।

गंभीर बीमारियों का भी कर रहा इलाज, जान पर बना संकट

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस कथित डॉक्टर के पास न तो कोई मेडिकल डिग्री है और न ही चिकित्सा का कोई वैध अनुभव। इसके बावजूद वह भोले-भाले ग्रामीणों को गुमराह कर कई गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहा है। गलत दवाइयों और बिना डॉक्टरी परामर्श के हो रहे इस उपचार से ग्रामीणों की जान पर हर वक्त संकट मंडरा रहा है। प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा गोरखधंधा, किसका है संरक्षण?

यह पूरा अवैध कारोबार स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे धड़ल्ले से चल रहा है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि आखिरकार इस झोलाछाप डॉक्टर को किसका राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है स्वास्थ्य विभाग?

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि जिला स्वास्थ्य विभाग को बिलकिसगंज में चल रहे इस अवैध क्लीनिक की जानकारी नहीं है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा आंखें मूंद लेना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि क्या स्वास्थ्य विभाग किसी बड़ी अनहोनी या मरीज की जान जाने का इंतजार कर रहा है

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज