Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मोर्चा फाटक जाम में फंसे मरीज ने तोड़ा दम कब रुकेगा मौतों का सिलसिला पढ़िए बड़ी अपडेट

Author Picture
Editor
Nov 22, 2026 2:12 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले के पाली थानांतर्गत घुनघुटी चौकी क्षेत्र में मोर्चा फाटक में बीते 2 दिनों से रुक-रुककर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।आज जाम में फसे मरीज ने दम तोड़ दिया।

क्या है पूरा घटनाक्रम

दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर मोर्चा फाटक में निर्माणाधीन रेल ओवर ब्रिज के आसपास मिट्टी का भराव लर दिया गया है।धीमी बारिश ने मिट्टी को दलदली बना दिया है।इस सड़क में बाइक के माध्यम से मरीज रवि मरावी को परिजन शहडोल जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे। रवि मरावी शहडोल जिले के अमलाई क्षेत्र के रहने वाले हैं। उमरिया जिले के ग्राम मरदारी में किसी कार्यक्रम में अपने परिजनों के साथ पहुंची हुई थी लेकिन उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। प्राथमिक इलाज के लिए परिजन जिला चिकित्सालय उमरिया लेकर पहुंचे और उसके बाद मरीज को शहडोल ले जाने के लिए तैयार हुए। बीते दोनों में से लग रहे जब के कारण 108 एंबुलेंस का शहडोल आवागमन बंद है। किसी निजी वाहन के माध्यम से परिजन रवि मरावी को लेकर के घूरने तक पहुंचे लेकिन उसके बाद लगे जान कारण वाहन मालिक ने आगे जाने से मना कर दिया। आगे दलदली सड़क का सफर बाइक के माध्यम परिजन मोर्चा फाटक क्रास करते हुए बिजौरा पहुँचे लेकिन तब तक मरीज की मौत हो गई।सड़क पर ही परिजन बिलख बिलख कर रोने लगे।जिसने भी इस दृश्य को देखा उसकी आँखें नम हो गई।

सड़क क्यों है दलदली

लगातार कई सालों से लग रहे जाम के बाद भी न तो कभी जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर गया है और ना ही MPRDC का। क्या दलदल का कारण बनने वाली मिट्टी के ऊपर कोई दूसरा मटेरियल नही डाला जा सकता। क्या निर्माण अवधि पूर्ण होने के पहले वैकल्पिक सड़क नही बनाई जा सकती? क्या आम आदमी की जान इतनी सस्ती है?…..

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज