Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

उमरिया जिले में 9 बजे से लगेगीं कक्षाएं कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Author Picture
Sub Editor
Dec 3, 2024 8:41 AM IST

[inb_subtitle]

उमरिया जिले में 9 बजे से लगेगीं कक्षाएं कलेक्टर ने जारी किए आदेश

—Advertisement—

उमरिया जिले में शीत ऋतु के प्रभाव से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही शीत लहर का प्रकोप भी दिन-ब-दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन ने आज दिनांक 3 दिसंबर 2024 से आगामी आदेश तक प्री प्राइमरी से कक्षा आठवीं तक के छात्र छात्राओं की कक्षाएं प्रातः 9:00 बजे से संचालित करने के आदेश जारी किए हैं।

उमरिया जिले में 9 बजे से लगेगीं कक्षाएं कलेक्टर ने जारी किए आदेश

कलेक्टर उमरिया ने आदेश में यह भी कहा है कि राज्य स्तर से निर्धारित विभिन्न परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएगी। आदेश में बताया गया है कि उमरिया जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय,नवोदय विद्यालय, सीबीएसई एवं अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज