Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बाघ Rudra ने भीम कुंड में कूदकर किया साँभर शिकार लाइव वीडियो आया सामने

Author Picture
Editor
Jan 13, 2025 1:16 PM IST

[inb_subtitle]

बाघ Rudra ने भीम कुंड में कूदकर किया साँभर शिकार लाइव वीडियो आया सामने
— बाघ Rudra ने भीम कुंड में कूदकर किया साँभर शिकार लाइव वीडियो आया सामने

—Advertisement—

Satpura National Park : टाईगर अच्छे धावक होने के साथ साथ कुशल तैराक भी होते है।यही कारण है कि जब टाईगर किसी शिकार को टारगेट बना लेता है तो उसे पकड़ कर ही मानता है। टाईगर के शिकार करने का लाइव वीडियो मध्यप्रदेश के सतपुड़ा टाईगर रिज़र्व से आया है।जहाँ टाईगर सफारी पर पहुँचे हुए पर्यटकों को बाघ दर्शन की अद्भुत तस्वीर देखने को मिली है।

आपको बता दें कि नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से आज बाघ का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बाघ अपने शिकार को पकड़ता और घसीट कर ले जाता नजर आ रहा है। यह वीडियो एसटीआर के चुरना जोन के भीमकुंड का बताया जा रहा है,जिसे सफारी के दौरान पर्यटकों ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।

वायरल वीडियो में बाघ रुद्रा बताया गया है। जिसने सांभर का शिकार किया है। सांभर टाइगर से बचकर भागते हुए पानी के कुंड में जा गिरी जिसपर टाइगर ने कुंड में कूदकर सांभर को दबोच लिया और मारने के बाद उसे जंगल में घसीटते हुए ले गया पर्यटकों ने बाघ के शिकार के इस दृश्य का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज