Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

आशुतोष अग्रवाल बने भाजपा जिलाध्यक्ष उमरिया जानिए कब कौन-कौन रहा जिलाध्यक्ष उमरिया

Author Picture
Editor
Jan 15, 2025 8:57 PM IST

[inb_subtitle]

आशुतोष अग्रवाल बने भाजपा जिलाध्यक्ष उमरिया जानिए कब कौन-कौन रहा जिलाध्यक्ष उमरिया
— आशुतोष अग्रवाल बने भाजपा जिलाध्यक्ष उमरिया जानिए कब कौन-कौन रहा जिलाध्यक्ष उमरिया

—Advertisement—

उमरिया जिला अध्यक्ष के रूप में जो संशय के बादल छाए हुए थे आज वह छट गए हैं। उमरिया जिला अध्यक्ष के रूप में कमान भाजपा नेता आशुतोष अग्रवाल को सौपी गई है। भाजपा के 9वें जिला अध्यक्ष के रूप में आशुतोष अग्रवाल का नाम सामने आया है।

आशुतोष अग्रवाल बने भाजपा जिलाध्यक्ष उमरिया जानिए कब कौन-कौन रहा जिलाध्यक्ष उमरिया
आशुतोष अग्रवाल बने भाजपा जिलाध्यक्ष उमरिया जानिए कब कौन-कौन रहा जिलाध्यक्ष उमरिया

उमरिया जिला जबसे अस्तिव में आया तबसे अब तक 8 जिलाध्यक्ष जिले की कमान संभाल चुके है।

उमरिया जिले के पहले जिलाध्यक्ष के रूप में सत्यनारायण शिवहरे बने थे।उस दौर में जिले में सिर्फ एक महामंत्री भाजपा संगठन के द्वारा बनाया जाता था।उस दौर में दिनेश त्रिपाठी को जिले का पहला महामंत्री बनाया गया था।

जिले के दूसरे जिलाध्यक्ष के रूप में दिनेश त्रिपाठी को कमान सौंपी गई जिनके महामंत्री के रूप में आशुतोष अग्रवाल को काम करने का मौका मिला।

तीसरे जिलाध्यक्ष के रूप में मिथलेश मिश्रा को जिला संगठन की कमान सौपी गई। जिनके महामंत्री के रूप में आशुतोष अग्रवाल,रामकिशोर चतुर्वेदी और स्व वीरेन्द्र सिंह चन्देल को काम करने का मौका मिला।

जिले के चौथे जिलाध्यक्ष नक रूप में उस दौर के युवा नेता आशुतोष अग्रवाल को जिलाध्यक्ष उमरिया बनाया गया जिनके महामंत्री के रूप में सुदामा विश्वकर्मा,राकेश शर्मा और रामकिशोर चतुर्वेदी को काम करने का मौका मिला।

जिले के 5वे जिलाध्यक्ष के रूप में राकेश शर्मा के साथ जिले के महामंत्री के रूप में मनीष सिंह,अरविंद बंसल और हरीश विश्वकर्मा को काम करने का मौका मिला।

उमरिया जिले के 6 वें जिलाध्यक्ष के रूप में अरविंद बंसल को जिला भाजपा संगठन की कमान सौंपी गई। जिनके महामंत्री के रूप में मनीष सिंह, अशोक तिवारी और हरीश विश्वकर्मा सामने आए।

वही 7वे जिलाध्यक्ष के रूप में मनीष सिंह को जिलाध्यक्ष भाजपा के रूप में काम करने का मौका मिला जिनके महामंत्री के रूप में शिवनारायण सिंह,प्रदीप शर्मा और राजेन्द्र तिवारी सामने आए। लेकिन प्रदीप शर्मा की असमायिक मौत के बाद दिलीप पांडेय को जिला महामंत्री बनाया गया।

वही 8वे जिलाध्यक्ष के रूप में दिलीप पांडेय को जिलाध्यक्ष भाजपा उमरिया बनाया गया है।जिनके महामंत्री के रूप में दीपक छतवानी,अरुण चतुर्वेदी और अर्जुन सिंह सैयाम सामने आए।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज