Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

धौहनी विधायक ने बस हादसे के मृतक के परिजनों से की संवेदना व्यक्त

Author Picture
Editor
Feb 1, 2025 7:07 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

धर्मेंद्र साहू /सिंगरौली : प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक बस शुक्रवार रात बहेरा डावर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हृदयविदारक दुर्घटना में महुआगांव, गड़ाईगांव और बंजारी के श्रद्धालु सवार थे, जो कुंभ स्नान के बाद घर लौट रहे थे। हादसे में करवाही भरसेड़ी निवासी सोनाउआ अगरिया पति चंद्रभान अगरिया की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम व निवास मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश साहू मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। विधायक ने इस दुखद घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता प्रदान करने की अपील की।इस हादसे ने क्षेत्र में गहरी शोक की लहर उत्पन्न कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज