Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सवारी आटो में बड़ी मात्रा में स्मलिंग की जा रही अवैध शराब जप्त : दो आरोपी गिरफ्तार

Author Picture
Correspondent
Mar 4, 2025 4:30 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में सोमवार की रात्रि कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा सवारी आटो में स्मलिंग की जा रही बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त कर दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मंसूरी जी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा जी के मार्गदर्शन में टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर , रीतेश सिहं एवं आरक्षक संजय सिहं के द्वारा अनूपपुर से चचाई रोड पर ग्राम परसवार के पास सवारी आटो क्रमांक एम.पी. 65 आर 0176 को पकड़ा जाकर आटो में मौजूद प्रकाश शिवहरे एवं जितेन्द्र गोस्वामी दोनो निवासी अनूपपुर के कब्जे से कुल 56.4 लीटर अवैध शराब कीमती कुल 62000 रूपये जिसमें गोवा व्हीस्की शराब के 100 क्वार्टर, देशी मदिरा प्लेन शराब के 150 क्वार्टर, किंगफिशर स्ट्रांग बियर के 12 बाटल, रायल स्टेग व्हीस्की के 20 क्वार्टर सवारी आटो के साथ जप्त की गई।

आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 90/25 धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी प्रकाश शिवहरे पिता गिरधारी लाल शिवहरे उम्म्र 25 साल निवासी वार्ड न. 04 अनूपपुर एवं सवारी आटो वाहन स्वामी जितेन्द्र गोस्वामी पिता सीताराम गोस्वामी उम्र 30 साल निवासी वार्ड न. 12 अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब की स्मलिंग करते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार आरोपी प्रकाश शिवहरे निवासी वार्ड न. 04 अनूपपुर आदतन अपराधी है, जिसके विरूद्ध पूर्व में भी अवैध शराब के कई प्रकरण दर्ज है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Correspondent

दिवाकर राज एक्सप्रेस,पत्रिका सहित कई प्रिंट मीडिया संस्थान में काम कर चुके हैं।वर्तमान में अनादि TV से जुड़े हुए हैं।दिवाकर अनूपपुर के रहने वाले हैं।डिजिटल मीडिया में रुचि होने के कारण दिवाकर खबरीलाल डॉट नेट से जुड़े हुए हैं।दिवाकर राजनीति,क्राइम और डेली इवेंट्स पर खबर लिखना पसंद करते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज